फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   First, he used to do recce, then bcom pass youth used to steal the bike by putting master 'ki'

पहले करते थे रेकी, फिर बीकॉम पास युवक मास्टर ‘की’ लगा चोरी कर ले जाता बाइक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
First, he used to do recce, then bcom pass youth used to steal the bike by putting master 'ki'
मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 3 आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sirsa
सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल ऐलनाबाद ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सात चोरी की बाइक बरामद की है। गिरोह का सरगना प्रवीन कुमार बीकॉम पास है। प्रवीन मास्टर की से बाइक का लॉक खोल चोरी कर ले जाता था। उसके बाद साथी उन बाइक को आगे बेच देता था। सभी आरोपी नशे की लत को पूरा करने के लिए बाइक चोरी करते थे।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामकुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रवीण कुमार, निवासी वार्ड 15 ऐलनाबाद हाल आदर्श नगर मोहाली पंजाब, प्रमोद कुमार वार्ड 13 ऐलनाबाद व पवन कुमार, निवासी ढंढेला जिला हनुमानगढ़ राजस्थान के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने थाना शहर, सिविल लाइन तथा राजस्थान के हनुमानगढ़ क्षेत्र से बाइक चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि प्रवीण कुमार गिरोह का मास्टर माइंड है। बाइक चोरी करने से पहले वह अपने साथियों के साथ रेकी करता था। सेल प्रभारी ने बताया कि आरोपी प्रवीण व प्रमोद नशा करने के आदी हैं। अपनी इस नशे की आदत को पूरा करने के लिए वे बाइक चोरी का वारदात को अंजाम देते थे। पकड़े गए आरोपियों में से प्रवीण कुमार बीकॉम पास है। जबकि प्रमोद कुमार व पवन कुमार आठवीं कक्षा तक पढ़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed