फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   First DC called, did not go to hand over the memorandum, left waiting

पहले डीसी ने बुलाया तो ज्ञापन सौंपने नहीं गए, इंतजार कर निकले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
First DC called, did not go to hand over the memorandum, left waiting
उपायुक्त कार्यालय के मुख्य द्वार पर किसानों द्वारा लगाया गया मांग पत्र । - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले भर में यूरिया किल्लत, बुढ़ापा पेंशन और सिंचाई पानी सहित खराब हुई फसलों के मुुआवजा की मांग का लेकर किसानों ने लघु सचिवालय का घेराव किया। डीसी ने पहले किसानों को ज्ञापन देने के लिए बुलाया, लेकिन किसान ज्ञापन देने ही नहीं गए। इसके बाद डीसी फील्ड में निकल गए। ऐसे में किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के बजाय डीसी ऑफिस की दीवार पर ज्ञापन चस्पा कर दिया और निकल गए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह किसान लघु सचिवालय पहुंचे। भारतीय किसान एकता, किसान संघर्ष समिति (पगड़ी संभाल जट्टा), हरियाणा किसान एकता डबवाली सहित विभिन्न किसान जत्थेबंदियों ने मंगलवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया और घेराव भी किया। भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविंद्र सिंह ने बताया कि यूरिया खाद की कमी की को दूर करना, काटी जा रही बुढ़ापा पेंशन को रोकना और दोबारा से लागू करना, खेतों में सिंचाई के लिए पहले की तरह 7 दिन की जगह 16 दिन नहरों में पानी चलाना, और खराब हुई फसलों का मुआवजा, ट्यूबवेल कनेक्शन बिना शर्त जारी करना, एमएसपी गारंटी कानून, आवारा पशुओं का समाधान नशाखोरी व भ्रष्टाचार टोल हटाओ और किसानों को खेती के लिए बिना टैक्स डीजल दो, किसान मजदूरों की कर्जा मुक्ति आदि मांगों को लेकर लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चेतावनी : समाधान नहीं हुआ तो करेंगे बड़ा आंदोलन
मीडिया प्रभारी गुरलाल भंगू ने बताया कि कई बार मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जा चुका था लेकिन समस्या का निदान नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते मांगों को पूरा नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन होगा। उपायुक्त सिरसा को ज्ञापन देने किसान जब डीसी कार्यालय के समक्ष पहुंचे तो जिला प्रशासन के अधिकारी यह कहते हुए ज्ञापन लेने पहुंचे कि डीसी साहब इस वक्त यहां मौजूद नहीं हैं। ज्ञापन एसडीएम साहब को दे दो हम डीसी साहब तक पहुंचा देंगे। इस बात से नाराज हुए किसान डीसी कार्यालय के गेट पर ही धरना लगाकर बैठ गए और जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लगाने लगे। लगातार तीन घंटे धरना देने के बाद किसानों ने डीसी कार्यालय के गेट के बाहर ज्ञापन बांध कर अपना धरना उठाया। ज्ञापन लेने के लिए डीसी किसानों के बीच नहीं आए, इस पर भी नाराजगी जाहिर की गई। इस मौके पर पगड़ी संभाल जट्टा रतिया से मनदीप नथवान, हरियाणा किसान एकता डबवाली से गुरप्रेम सिंह, गुरप्रीत गिल, बाबा भोला सिंह चोरमार, अरविंद भाऊ रोड़ी, काका कंवर, प्रकाश ममेरा, खुशदीप हेबुआना, दलजीत चहल, समन रघुआना, महिंद्र सिंह रघुआना, सुरेंद्र सिद्धू, रविंद्र गिल आदि मौजूद रहे।

लघु सचिवालय के समक्ष मांगों को लेकर धरना लगाकर बैठे किसान।

लघु सचिवालय के समक्ष मांगों को लेकर धरना लगाकर बैठे किसान।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed