{"_id":"619be107e9592d1cda557140","slug":"first-antyodaya-gram-utthan-mela-to-be-held-on-30th-november-sirsa-news-hsr6175406133","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 नवंबर को को होगा पहला अंत्योदय ग्राम उत्थान मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 नवंबर को को होगा पहला अंत्योदय ग्राम उत्थान मेला
विज्ञापन
सिरसा। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देकर, उनकी आय में वृद्धि करना है। इसके लिए जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में 30 नवंबर से अंत्योदय ग्राम उत्थान योजना मेलों का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त अनीश यादव सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजना है। इस योजना का उद्देश्य जिन परिवारों की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है, उन्हें विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा कर उनकी आय में वृद्धि करना है। उन्होंने निर्देश दिए कि इन मेलों में विभिन्न 19 विभागों की सौ से अधिक योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को पहुंचाया जाएगा। योजना के तहत जिले में अब तक 1933 पात्र परिवारों को चिह्नित किया गया है। सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग के कर्मचारियों की टीम बनाएं, जो मेले में आने वाले लोगों को अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी सही ढंग से दे और मौके पर ही योजना के तहत उनके आवेदन भी करवाए जाए। इसके लिए संबंधित एसडीएम ने अपने-अपने क्षेत्रों में नोडल अधिकारी नियुक्ति करें हैं। नगर परिषद सिरसा क्षेत्र के लिए सीईओ जिला परिषद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक में एसडीएम सिरसा जयवीर यादव, एसडीएम डबवाली राजेश पुनिया, नगराधीश गौरव गुप्ता, सीएमजीजीए रोमिल होतवानी, जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेश बत्तरा मौजूद रहे।
अंत्योदय ग्राम उत्थान मेले का शेड्यूल
30 नवंबर को बीडीपीओ कार्यालय सिरसा में खंड सिरसा के पात्र परिवारों के लिए मेले का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 1 दिसंबर को नगर परिषद सिरसा के पात्र नागरिकों के लिए नगर परिषद कार्यालय में, 3 दिसंबर को खंड डबवाली व नगर परिषद डबवाली के पात्र परिवारों के लिए बीडीपीओ कार्यालय डबवाली में, 7 दिसंबर को खंड ऐलनाबाद व नगर पालिका ऐलनाबाद के पात्र परिवारों के लिए बीडीपीओ कार्यालय ऐलनाबाद में, 9 दिसंबर को खंड रानियां व नगर पालिका रानियां के पात्र परिवारों के लिए बीडीपीओ कार्यालय रानियां में, 14 दिसंबर को खंड बड़ागुढा के निवासियों के लिए बीडीपीओ कार्यालय बड़ागुढा में, 15 दिसंबर को खंड ओढां के निवासियों के लिए बीडीपीओ कार्यालय ओढां में, 17 दिसंबर को नगर पालिका क्षेत्र के निवासियों के लिए नगर पालिका कालांवाली कार्यालय में तथा 21 दिसंबर को खंड नाथुसरी चोपटा निवासियों के लिए बीडीपीओ कार्यालय नाथुसरी चोपटा में मेले का आयोजन किया जाएगा।