फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Firefighters who went to extinguish fire in wheat crop were attacked in sirsa

Sirsa: गेहूं में लगी आग बुझाने गए दमकल कर्मियों पर हमला, ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास; पिता-पुत्र पर केस दर्ज

Sat, 12 Apr 2025 12:11 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 12 Apr 2025 12:11 PM IST
सार

दमकल कर्मी मांगेराम ने पुलिस को शिकायत दी कि 10 अप्रैल को 10 बजकर 8 मिनट पर डायल 112 पर सूचना मिली थी कि ऐलनाबाद के गांव खारी सुरेरा में गेहूं के खेत में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद दो दमकलकर्मी दो गाड़ियां लेकर आग बुझाने के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
Firefighters who went to extinguish fire in wheat crop were attacked in sirsa
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐलनाबाद के गांव खारी सुरेरा में 10 अप्रैल को गेहूं की फसल में लगी आग बुझाने गए दमकल कर्मियों पर खेत मालिक व उसके बेटे ने हमला कर दिया। वीडियो और फोटोग्रॉफी के तहत रियल लोकेशन डालने वाली एमडीटी मशीन भी छीन ली। गुस्साए पिता पुत्र ने दमकल कर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। दमकल कर्मियों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचित किया। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों से मौके से गाड़ियां दिलवाई और शिकायत के आधार पर आरोपी पिता पुत्र पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


ऐलनाबाद थाने में दी शिकायत में दमकल कर्मी मांगेराम ने पुलिस को शिकायत दी कि 10 अप्रैल को 10 बजकर 8 मिनट पर डायल 112 पर सूचना मिली थी कि ऐलनाबाद के गांव खारी सुरेरा में गेहूं के खेत में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद दो दमकलकर्मी दो गाड़ियां लेकर आग बुझाने के लिए रवाना हो गए। घटना स्थल पर पहुंचकर आग बुझाने के बाद सरकारी उपकरण एमडीटी से घटनास्थल की वीडियो और फोटोग्रॉफी करने लगे। 
विज्ञापन


इस दौरान ट्रैक्टर पर बैठे किसान ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। वहीं, एक अन्य युवक हाथ में डंडा लेकर उसकी ओर आया है और एमडीटी मशीन छीन ली। ट्रैक्टर पर बैठा व्यक्ति ट्रैक्टर से उतर कर नीचे आया और मारपीट शुरू कर दी। मांगेराम ने बताया कि उसने व उसके साथी ने भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो वह इक्ट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि एमडीटी मशीन छीनने वाले युवक का नाम सोनू और ट्रैक्टर चढ़ाने वाले व्यक्ति का नाम होशियार सिंह है। दोनों पिता पुत्र हैं। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची ओर लोकेशन से दमकल कर्मियों को गाड़ी दिलाकर रवाना किया।  मामले के आईओ रवि गर्ग के अनुसार दोनों पिता- पुत्र पर सरकारी काम में बांधा पहुंचे और मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed