फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fire of wheat straw reached trees on the highway near Delhi bridge, eight trees burnt

Sirsa News: दिल्ली पुल के पास हाईवे पर गेहूं के फानों की आग पहुंची पेड़ों तक, आठ पेड़ जले

Thu, 23 May 2024 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 23 May 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Fire of wheat straw reached trees on the highway near Delhi bridge, eight trees burnt
सिरसा के पास नेशनल हाईवे पर जलता सफेदे का पेड़ व झाड़ियां।
सिरसा। सिरसा के पास हाईवे पर किसानों द्वारा गेहूं के फानों में लगाई जा रही आग अब सड़क किनारे पेड़ों तक पहुंच रही है। बुधवार को भी सिरसा के दिल्ली पुल के पास खेतों में लगाई गई आग पेड़ों तक पहुंच गई जिससे सफेदे के आठ पेड़ व झाड़ियां आग की चपेट में आ गए। सफेदे के पेड़ों की जड़ाें तक आग पहुंच गई। जिससे पेड़ों के गिरने का डर बना रहा।
विज्ञापन

आग लगाने पर 40 किसानों को अब तक एक लाख रुपये का जुर्माना किया जा चुका है। वन विभाग के अनुसार अब तक खेतों में गेहूं के फानों में लगाई आग के कारण वन विभाग के 80 पेड़ चपेट में आ चुके हैं। बता दें कि इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 10 हजार वाहनों की आवाजाही होती है और पेड़ों में लग रही आग से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यही नहीं यहां पर झाड़ियां भी जल रही थी, जिनसे हवा के झौंकों के साथ जले हुए पतंगे किसी भी वाहन को हादसाग्रस्त कर सकते हैं। हाईवे पर लग रही आग की ओर न तो पुलिस, न ही प्रशासन और न ही संबंधित कृषि विभाग का ध्यान है।
विज्ञापन




हादसों को न्योता दे रही है हाईवे के साथ लगी आग

रात के समय और दिन में भी गेहूं के फानों में किसान आग लगा रहे हैं। खेतों में लगाई आग का धुआं सड़क पर आ जाता है और वाहन चालक को सामने आने वाले अन्य वाहनों का पता नहीं चल पाता जिससे हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन









हमारे पास अब तक हरसेक से 180 लोकेशन प्राप्त हुई हैं। इनमें से 40 लोकेशन सही पाई गई हैं, बाकी फेक निकली। 40 किसानों को अब तक एक लाख रुपये का जुर्माना किया जा चुका है। किसानों को इसके प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।


डॉ. सुखदेव कंबोज, कृषि उपनिदेशक सिरसा।




कोट्स



किसानों के द्वारा आग लगाए जाने से पेड़ों को भी नुकसान हो रहा है। कई पेड़ जल भी चुके हैं, जिनकी रिपोर्ट भी बनाई जा रही है। इस मामले में किसानों को नोटिस दिया जाएगा।

सतीश कुमार, जिला वन अधिकारी। सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed