फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   fire in wheat crop, 500 acre, wheat, burn, sirsa

आग का कहर ः 500 एकड़ गेहूं की फसल राख

Wed, 19 Apr 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/सिरसा
अमर उजाला/ब्यूरो/सिरसा Updated Wed, 19 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
fire in wheat crop, 500 acre, wheat, burn, sirsa
गेहूं के खेत में लगी आग। - फोटो : amar ujala
थाना डिंग क्षेत्र के गांव पतली डाबर और फतेहाबाद क्षेत्र के गांव गिल्लाखेड़ा के समीप मंगलवार को शार्ट-सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई जिससे करीब 500 एकड़ फसल और 70 एकड़ में भूसा जलकर राख हो गया। दमकल कर्मचारियों और ग्रामीणों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दूसरी ओर डबवाली क्षेत्र के गांव देसूजोधा में शॉट-सर्किट से सात और ऐलनाबाद क्षेत्र के गांव मिठ्ठी सुरेरां-पोहड़का के बीच ढाई एकड़ फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


बचाव कार्य में लगे ग्रामीण
डिंग मंडी संवाददाता के अनुसार मंगलवार दोपहार बाद राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर नौ पर स्थित गांव पतली डाबर के निकट आग लगने से सैकड़ों एकड़ फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही डिंग थाना प्रभारी आईपीएस ट्रैनी नरेंद्र सिंह बिजराणियां पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में लग गए। आग से किसान जसविंद्र, सिंह, महावीर, मिलखराज, मदन, कुलदीप सिंह, लखविंद्र सिंह, लखवीर सिंह, जसविंद्र सिंह, जितेंद्र, सिमरनजीत के अलावा अनेक किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी और हवा तेज होने के कारण अन्य खेतों व कई ढाणियों से होते हुए गांव गिल्लाखेड़ा तक पहुंच गई। आग से करीब 500 एकड़ गेहूं की फसल और 70 एकड़ तूड़ी का भूसा जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण भी बचाव कार्य में लग गए। आग लगने के करीब आधा घंटा बाद दमकल की गाड़ी आई लेकिन अब तक गेहूं की काफी फसल जलकर राख हो चुकी है। आग पर करीब डेढ़ घंटे बाद दकमल विभाग की दो गाड़ियों, डिंग थाना पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से काबू पाया। किसानों ने हरियाणा सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


ट्रेनी आईपीएस ने दिया सूझबूझ का परिचय
गांव पतली डाबर और आसपास के गांवों में लगी आग पर काबू पाने में डिंग थाना प्रभारी ट्रैनी आईपीएस नरेंद्र सिंह बिजराणियां ने सूझबूझ का परिचय दिया। आग लगने की सूचना मिलते ही बिजराणियां मौके पर पहुंचे और स्वयं भी पुलिस बल के साथ आग बुझाने में जुट गए। उन्होंने खेतों में बनी ढाणियों में रहने वाले परिवारों व पशुओं को बाहर निकालने में सहयोग किया। इससे आग से किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारियों का भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉट-सर्किट ने सपने किए खाक
डबवाली (ब्यूरो)। गांव देसूजोधा में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिससे करीब सात एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड व शहर पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से  किसान राजेंद्र सिंह पुत्र काला सिंह, तेजा सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, छिंद्र पुत्र ढिल्ला सिंह, बिंद्र पुत्र गुरमीत सिंह की एक-एक एकड़, पप्पल सिंह उर्फ जगदेव पुत्र जगराज सिंह की दो एकड़, हरगोबिंद सिंह पुत्र भोजा सिंह की 12 मरले व गुरचरण सिंह पुत्र अजमेर सिंह की आधा एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड कर्मी व थाना शहर पुलिस के एएसआई कृष्ण कुमार और कांस्टेबल रोहताश मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।


भूसा भी चढ़ा आग की भेंट
ऐलनाबाद। गांव मिठ्ठी सुरेरां एवं पोहडक़ा के नजदीक रहने वाले सुरेंद्र पुत्र सोदागर के खेत में मंगलवार दोपहर मेें अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना पर नगरपालिका एवं मार्केट कमेटी की दो दमकल गाड़ियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया तब तक पड़ोसी किसान रोशन लाल पुत्र रामू राम की ढाई एकड़ गेहूं की फसल तथा सुरेंद्र पुत्र सौदागर की तीन एकड़ गेहूं की फसल का भूसा तथा एक ट्रॉली तूड़ी जलकर राख हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed