फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   fire in truck

Sirsa News: पराली से भरे ट्रक में लगी आग, 70 लाख रुपये का नुकसान

Sat, 11 Jul 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 11 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
fire in truck
सड़क किनारे खड़ा आग से जला ट्रक। - फोटो : 1
चालक और अन्य लोगों ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई
विज्ञापन

फोटो 15
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। लखुआना-राजपुरा रोड बाईपास पर गैस गोदाम के पास गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे पराली की गांठों से भरे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। आग लगते ही चालक और अन्य लोगों ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे ट्रक और पराली को अपनी चपेट में ले लिया जिससे वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया।
पराली में लगी आग दो दिनों तक सुलगती रही। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए लगातार मशक्कत करनी पड़ी। शुक्रवार देर रात तक भी पराली से धुआं और आग निकलती रही। ग्रामीणों के अनुसार, घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर गैस एजेंसी का मुख्य गोदाम है। यदि दमकल कर्मी समय पर नहीं पहुंचते तो आग गैस गोदाम तक पहुंच सकती थी जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड अधिकारी के अनुसार, ट्रक राजस्थान नंबर का था और इसे लगभग आठ महीने पहले खरीदा गया था। ट्रक मालिक ने बताया कि वाहन और उसमें लदी पराली पूरी तरह जलने से करीब 70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिनों तक राहगीरों को परेशान होना पड़ा
स्थानीय निवासियों राजेंद्र कुमार, गगनदीप, मनप्रीत, कृष्ण लाल, राजिंद्र सिंह, सूरजपाल और रोहताश कुमार का कहना है कि आग लगने के बाद ट्रक को सड़क किनारे नहीं हटाया गया। पराली को नीचे उतारकर आग बुझाने का प्रयास भी नहीं किया गया। इसके चलते दो दिनों तक इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed