फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   fire in solar plant control room

Sirsa News: सोलर प्लांट के कंट्रोल रूम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Mon, 31 Aug 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 31 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
fire in solar plant control room
जला कंट्रोल पैनल रूम।
बालासर रोड स्थित बादल फॉर्म के सोलर प्लांट में लगी आग
विज्ञापन


फोटो --- 29,30
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। बालासर रोड स्थित बादल फॉर्म के 7.5 मेगावाट ओरविट रिसोर्ट लिमिटेड सोलर प्लांट में सोमवार को आग लग गई। आग नियंत्रण कक्ष में लगी जिससे अधिकतर विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गए। इस घटना में प्लांट मालिक को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सोलर प्लांट के कर्मचारियों ने नियंत्रण कक्ष से धुआं उठता देखा। उन्होंने तुरंत अग्निशमन विभाग रानियां को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी श्याम सुंदर ने बताया कि चालक मेजर सिंह और लीडिंग फायरमैन अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। फायर कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से हुआ नुकसान
आग इतनी भीषण थी कि नियंत्रण पैनल रूम में लगा इन्वर्टर, एसीडीबी पैनल और एससीडीए सिस्टम पूरी तरह नष्ट हो गए। अन्य विद्युत उपकरण भी जल गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इससे आग को सोलर प्लांट के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। आग लगने के बाद प्लांट में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग लगने के वास्तविक कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed