{"_id":"69f0f94258b840bfec010863","slug":"fire-in-shop-sirsa-news-c-128-1-sir1004-157548-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शराब ठेका, ट्रैक्टर शोरूम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शराब ठेका, ट्रैक्टर शोरूम में लगी आग
Tue, 28 Apr 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
बेगू रोड गोदाम में जला हुआ सामान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर में सोमवार रात को तीन अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। इसमें पीड़ितों को काफी नुकसान उठाना पड़ा।
सबसे पहले रात करीब 9 बजे हिसार रोड स्थित एक शराब ठेके में आग लगी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। ठेके पर तैनात कर्मचारियों ने तुरंत शराब की पेटियां व बोतलें बाहर निकालकर लीं। ठेके पर आग लगने का मुख्य कारण शाॅर्ट सर्किट बताया गया।
कुछ ही समय बाद हिसार रोड पर एक ट्रैक्टर शोरूम में आग लग गई। शोरूम संचालक संदीप कुमार ने बताया कि समय रहते सभी ट्रैक्टर बाहर निकाल लिए गए। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि, शोरूम का कुछ सामान जलकर नुकसान हुआ।
रात करीब 12 बजे बेगू रोड पर स्थित एक दुकान में आग लग गई। दुकान में इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान रखा हुआ था। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग को बुझाने में लगभग छह घंटे लगे। दुकानदार सुनील कुमार ने बताया कि दुकान किराये पर ली हुई थी। आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग शाॅर्ट सर्किट के कारण लगी थी।