{"_id":"6a036e45ba455f46a30b13de","slug":"fire-in-parali-sirsa-news-c-128-1-sir1010-158322-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पराली के स्टॉक में आग लगने से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पराली के स्टॉक में आग लगने से लाखों का नुकसान
Tue, 12 May 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 12 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
रानिया दमकल कर्मी आग बुझाते हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। गांव जोधपुरिया के नजदीक खारियां से सिरसा रोड पर पराली की गांठों के स्टॉक में मंगलवार शाम को आग लग गई। आग लगने से व्यापारी का लाखों का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग सिरसा और रानियां की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही थीं।
दुनी राम निवासी जोधपुरिया पराली तथा तूड़ी का व्यापार करता है। गांव जोधपुरिया की खारियां रोड पर कॉलोनी के समीप पराली के स्टॉक में मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आग लग गई। इसमें करीब 7 हजार क्विंटल पराली की गांठें जलकर राख हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस व अग्निशमन रानियां और सिरसा की टीम घटनास्थल पर पहुंची।
आग बुझाने में गांव से करीब एक दर्जन पानी के टैंकर, सैकड़ों ग्रामीण और अग्निशमन की दो गाड़ियां काबू पाने में लगी रहीं। शाम को आई तेज आंधी से आग पराली के पूरे स्टॉक में फैल गई। पराली की सभी गांठें देर रात तक जलती रहीं। पराली के स्टॉक के नजदीक गांव जोधपुरिया की करीब 30 से 40 घरों की एक कॉलोनी है। गनीमत रही कि हवा कॉलोनी के विपरीत चल रही थी। व्यापारी दुनी राम ने बताया कि स्टॉक में करीब 7 हजार क्विंटल प्रणाली की गांठें रखी थीं। इस घटना में उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
फोटो - रानियां04,05,06 आग पर पानी डालते अग्निशमन कर्मचारी और ग्रामीण तथा आग में जल रही पराली की गांठें।