फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   fire in chaff

Sirsa News: करीवाला व ढाणी बिलासपुर में 90 एकड़ भूसा व 250 क्विंटल तूड़ी जली

Fri, 24 Apr 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 24 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
fire in chaff
sirsa news
*अप्रशिक्षित कर्मचारियों के लिए आग पर काबू पाना हो रहा मुश्किल।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। क्षेत्र के गांव करीवाला और ढाणी बिलासपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग में 90 एकड़ गेहूं का अवशेष तथा करीब 40 ट्रॉली तूड़ी जलकर राख हो गई। अग्निशमन विभाग रानियां और ऐलनाबाद की दो टीमों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
पहली घटना गांव करीवाला से तलवाड़ा रोड पर स्थित किसान गुरमेल सिंह, हरसा सिंह, भजन सिंह, प्रताप सिंह, महंगा सिंह, जगमोहन, दारा सिंह, गुरसाहब सिंह, हरदेव सिंह व साहब सिंह सहित अन्य के खेतों की है।
विज्ञापन

यहां पर शुक्रवार शाम 4 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें उक्त किसानों के खेतों से करीब 70 एकड़ गेहूं का अवशेष और करीब 40 ट्राॅली तूड़ी जलकर नष्ट हो गई। गेहूं का अवशेष सूखा और क्षेत्र में चल रही तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही मिनटों में बड़े क्षेत्र में पड़ा गेहूं का भूसा, तूड़ी व हरे पेड़ जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना गांव ढाणी बिलासपुर के नजदीक की है। यहां पर किसान जगदीश व अन्य के खेतों में गेहूं के भूसे में आग लगने से करीब 20 एकड़ अवशेष जलकर नष्ट हुआ है। अग्निशमन रानियां की एक टीम ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पीड़ित किसानों का कहना है कि उन्हें अपने पशुओं के लिए गेहूं के अवशेष से तूड़ी बनवानी थी। मशीन न मिलने के कारण कार्य में विलंब हुआ और अज्ञात कारणों से लगी आग में उनके पशुओं का वर्ष भर का निवाला जलकर नष्ट हो गया। अग्निशमन कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के चलते क्षेत्र में आग लगने की घटनाओं पर नियंत्रण कर पाना अप्रशिक्षित कर्मचारियों के लिए मुसीबत बना हुआ है।
फोटो - रानियां02,03,04 आगजनी की घटना का दृश्य व आग बुझाते कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed