{"_id":"5efb7fc78ebc3e42d3713bf8","slug":"fire-in-bus-sirsa-news-rtk5618960199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से मजदूरों को बिहार लेकर जा रही बस में लगी आग, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब से मजदूरों को बिहार लेकर जा रही बस में लगी आग, हादसा टला
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
fire in bus
- फोटो : Sirsa
Link Copied
पंजाब से मजदूरों को बिहार लेकर जा रही एक निजी बस में रात को भावदीन टोल नाके के निकट अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और आनन-फानन में मजदूरों को समय रहते बस से नीचे उतार दिया गया। आग को बढ़ता देखकर फायर ब्रिगेड को सूचित किया, लेकिन जब तक दमकल विभाग की गाड़ी आती बस जलकर खाक हो चुकी थी।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार सोमवार करीब सवा 11 बजे एक निजी बस पंजाब से 29 मजदूरों को लेकर बिहार के लिए रवाना हुई थी। बस जैसे ही भावदीन टोल नाके के पास पहुंची तो अचानक बस की वायरिंग में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। रात का वक्त होने के कारण कुछ मजदूर सो रहे थे। चालक ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत ब्रेक लगाकर बस को रोक दिया और मजदूरों को आनन-फानन में नीचे उतारा। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलने पर दमकल विभाग को सूचित किया गया। लेकिन जब तक विभाग की गाड़ी मौके पर आती बस जलकर खाक हो चुकी थी। सूचना मिलने पर डिंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद अन्य बस से मजदूरों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।