फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fire in 25 vehicles parked in police line, was controlled by two fire tenders

पुलिस लाइन में खड़ी 25 गाड़ियों में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों से काबू पाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fire in 25 vehicles parked in police line, was controlled by two fire tenders
मालखाना में आग लगने के बाद उपस्थित पुलिस अधिकारी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। बरनाला रोड स्थित पुलिस लाइन में शनिवार को दोपहर बाद लंबे समय से खड़ी पुरानी गाड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। धीरे धीरे आग करीब 25 गाड़ियों में फैल गई। पुलिस लाइन के कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। इस दौरान दमकल की दो गाड़ियों और पुलिस कर्मियों ने वाटर कैनन से आग बुझाने की कोशिश की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में लंबे समय से खड़ी सड़क हादसों में क्षतिग्रस्त और जब्त की गई गाड़ियों में दोपहर बाद दो बजे अज्ञात कारण से आग लग गई। गाड़ियों में लगे टायर और वहां फैले कचरे के कारण आग एक गाड़ी से दूसरी और इसके बाद फैलती चल गई। वहां पर खड़ी 25 गाड़ियों में आग फैल गई। गाड़ियों में लगी आग से उठते धुआं देख लोगों व पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। पुलिस व दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं मौके पर डीएसपी धर्मवीर और साधूराम भी पहुंचे।
विज्ञापन

कोर्ट में विचाराधीन और जब्त की गई 25 गाड़ियों में लगी थी आग
कोर्ट में विचाराधीन मामलों, सड़क दुघर्टना और जब्त की गई करीब 25 गाड़ियों में आग लगी थी। पुलिस लाइन में लंबे समय से काफी संख्या में गाड़ियां खड़ी हैं। ऐसे में इन गाड़ियों में पड़ी बैटरियों से शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की स्थिति पैदा हो जाती है। गाड़ियों के आसपास के क्षेत्र की सफाई न होने के कारण आग तेजी से फैलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने के कारण का अभी पूरी तरह से पता नहीं लग पाया है। दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। स्थिति अब सामान्य है। गाड़ियों में रबड़ और अन्य सामान जला है।

- धर्मवीर, डीएसपी, सिरसा

मालखाने में आग लगने के कारण गाड़ियों से निकलता धुआं।

मालखाने में आग लगने के कारण गाड़ियों से निकलता धुआं।- फोटो : Sirsa

पुलिस लाइन के मालखाना में खड़ी गाड़ियों में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मचारी।

पुलिस लाइन के मालखाना में खड़ी गाड़ियों में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मचारी। - फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed