फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fire broke out in a clothes shop in Kagdana, goods worth lakhs burnt

Sirsa News: कागदाना में कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a clothes shop in Kagdana, goods worth lakhs burnt
कागदाना बस स्टैंड स्थित श्री कृष्णा फैशन हाउस में आग लगने के बाद दुकान का दृश्य ।
चोपटा। गांव कागदाना के श्री कृष्णा फैशन हाउस में वीरवार रात को आग लग गई। इसके कारण कपड़े, कंबल, फैशन सामग्री सहित लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

अभी आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है। दुकान के मालिक विनोद कुलड़िया ने बताया कि कागदाना बस स्टैंड पर श्री कृष्णा फैशन हाउस के नाम से उसने दुकान कर रखी है। इसमें कपड़े, कंबल, फैशन सामग्री सहित लाखों का सामान रखा हुआ था। वीरवार शाम को करीब 7 बजे वह दुकान बंद करके अपने घर चला गया। करीब 3 घंटे बाद दुकान के पड़ोसियों ने फोन करके सूचना दी कि दुकान में आग लग गई है। इसके बाद उसने दमकल को सूचना दी और मौके पर पहुंचा। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। विनोद ने बताया कि जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक उसका लाखों का नुकसान हो चुका था। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed