{"_id":"69580c49059315fd5803949d","slug":"fir-lodged-against-relationship-manager-and-associates-for-fraud-sirsa-news-c-21-hsr1033-782329-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रिलेशनशिप मैनेजर व साथियों के विरुद्ध फर्जीवाड़े में प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रिलेशनशिप मैनेजर व साथियों के विरुद्ध फर्जीवाड़े में प्राथमिकी
Fri, 02 Jan 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
डबवाली (सिरसा)। डबवाली (सिरसा)। पुलिस जिला डबवाली के अधीन आर्थिक अपराध शाखा ने ट्रैक्टरों के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सीएनएच इंडस्ट्रियल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (न्यू हॉलैंड) के रिलेशनशिप मैनेजर सूर्यप्रकाश और उसके साथियों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर ट्रैक्टर खुर्द-बुर्द करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि कंपनी के स्टेट हेड जसवीर यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सूर्यप्रकाश, निवासी रिसालिया खेड़ा ने रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर रहते हुए अन्य बिचौलियों के साथ मिलकर साजिश रची। आरोपियों ने डबवाली की सिद्धू ट्रेडिंग कंपनी से करीब 29 ट्रैक्टर फर्जी तरीके से निकलवाए।
आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह गिल और डीएसपी कपिल अहलावत की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक निकिता ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। जांच अधिकारी देवीलाल ने बताया कि आरोपी सूर्यप्रकाश, कुलदीप सिंह निवासी ढाणी राम सिंह, वीरेंद्र उर्फ डायमंड निवासी गांव जोधकां व अन्य दोषियों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ ऐसी ही एक प्राथमिकी थाना ऐलनाबाद में दर्ज है।