फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fine of Rs 1.28 lakh imposed on two warehouse operators for not depositing market fees

मार्केट फीस जमा न करवाने पर दो गोदाम संचालकों पर लगाया एक लाख 28 हजार का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 1.28 lakh imposed on two warehouse operators for not depositing market fees
सिरसा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बुधवार को इंडस्ट्रीज एरिया में स्थित गोदामों पर कार्रवाई की। इस दौरान दस्ते ने गेहूं की मार्केट फीस जमा न करवाने पर दो गोदाम संचालकों पर 1.28 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इस दौरान दस्ते को गोदाम से बिना मार्केट फीस जमा करवाए 1240 क्विंटल गेहूं बरामद किया।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के एसआई कुलदीप सिंह तथा मार्केट कमेटी सचिव वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित रामचंद्र इंटरनेशनल कंपनी के गोदाम में पहुंची और गोदाम का निरीक्षण कर रिकॉर्ड जांचा। इस दौरान 340 क्विंटल गेहूं की मार्केट फीस जमा नहीं पाई गई। इसके बाद टीम की ओर से गोदाम मालिक पर 3400 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके पश्चात टीम ने नवदीप ट्रेडर्स गोदाम पर कार्रवाई की। इस दौरान यहां पर 900 क्विंटल गेहूं बिना मार्केट फीस जमा करवाए हुए मिला। इसके बाद टीम की ओर से गोदाम संचालक पर 93 हजार का जुर्माना लगाया गया। टीम की ओर से करीब सात घंटे तक दोनों गोदामों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग की ओर से पहले भी लगाया गया है जुर्माना
निजी व्यापारियों ने लाभ कमाने के लिए किसानों से सीधा संपर्क कर उनके घरों से ही गेहूं का तोल करवा अपने गोदामों को भर लिया। ऐसे में अब मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की ओर से निजी गोदामों पर कार्रवाई कर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। टीम की ओर से पिछले दिनों कालांवाली, ऐलनाबाद, सिरसा के इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित गोदामों पर भी कार्रवाई की गई थी। इसमें काफी मात्रा में गेहूूं बिना मार्केट फीस के पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाम बढ़ने के लालच में व्यापारियों ने खरीदा एमएसपी से अधिक दाम में गेहूं
गेहूं सीजन शुरू होने के दौरान ही निजी व्यापायिों की ओर से एमएसपी से 200 रुपये अधिक दाम पर किसानों से गेहूं की खरीद करना शुरू कर दिया। इसके चलते उन्होंने किसानों के खेतों में मजदूरों को पहुंचाकर तोल का कार्य करवाया। सरकारी फीस जमा करवाए बिना ही कई गोदाम संचालकों ने गेहूं की खरीद कर अपने गोदाम भर लिए।
मंडियों में गेहूं कम पहुंचने से मजदूरों को भी उठाना पड़ा है आर्थिक नुकसान
सीजन के दौरान व्यापारियों की ओर से सीधा ही गोदामों में गेहूं किसानों से मंगवा लिया गया। इस बार 40 फीसदी गेहूं की आवक मंडी में कम हो पाई है। ऐसे में मजदूरों को भी पूरा काम नहीं मिल पाया। इसके चलते मजदूरों की ओर से भी कई बार रोष प्रदर्शन किया गया था और काम दिए जाने की मांग उठाई थी। इस सीजन के दौरान नाम मात्र ही गेहूं मंडी में पहुंच पाया। जिसके कारण मजदूरों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा।

वर्जन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बुधवार को इंडस्ट्रीयल एरिया में कार्रवाई की। इस दौरान मार्केट फीस न भरने पर दो गोदाम संचालकों पर जुर्माना लगाया गया है। कुलदीप सिंह, एसआई, इंचार्ज, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed