फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Financial crisis surrounded the loot, now CIA arrested

आर्थिक तंगी ने घेरा तो करने लगा लूट, अब सीआईए ने किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Financial crisis surrounded the loot, now CIA arrested
सिरसा। सदर थाना क्षेत्र में पिस्तौल के बल पर लूट करने वाले गिरोह के एक आरोपी को सीआईए पुलिस ने काबू किया है। पुलिस द्वारा की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रुपयों की तंगी को लेकर वह लूट की वारदात को अंजाम देते थे। वहीं आरोपी के खिलाफ सिरसा और फतेहाबाद में चार मामले दर्ज है। पुलिस द्वारा काबू किए गए आरोपी की पहचान जसवंत वासी ढाणी चानू शहीदां नेजाडेला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज निरीक्षक प्रदीप कुमार की टीम ने पिस्तौल के बल पर हुई लगातार वारदातों का पर्दाफाश किया है। जहां दिनांक 16 दिसंबर को पुलिस को दी शिकायत में निर्मल सिंह वासी खैरा कलां ने बताया कि वह अपने मोटरसाइकिल पर सिरसा से ऐलनाबाद जा रहा था, तभी 4 अनजान व्यक्ति द्वारा उसको रोककर उसका मोबाइल और मोटरसाइकिल लूट लिया। उसके बाद अगले दिन दिनांक 17 दिसंबर को इस गिरोह के द्वारा गांव खैरेकां के पास एक दूसरी वारदात को अंजाम दिया गया। इसमें मुदई विक्रम वासी गांव बुर्ज भंगू से सप्लेंडर मोटरसाइकिल पिस्तौल के बल पर लूट लिया। आरोपी ने पुलिस द्वारा पूछताछ में चार मामलों का खुलासा हुआ है। वहीं सीआईए इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि लूट मामले में सामान के बारे में पूछताछ जारी है। लूट में शामिल अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है जिनको काबू करने के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी 10 वीं तक पढ़ा लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed