फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   File of railway underpass and overbridge stuck for six years

Sirsa News: छह वर्षों से अटकी रेलवे अंडरपास और ओवरब्रिज की फाइल, दिन में ढ़ाई घंटे तक बंद रहता है रेलवे फाटक

Thu, 10 Aug 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 10 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
File of railway underpass and overbridge stuck for six years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के बाल भवन रोड और चत्तरगढ़पट्टी क्षेत्र में स्थित रेलवे फाटक बार-बार बंद होने के कारण यहां पर दिनभर वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। करीब छह वर्ष पहले दोनों स्थानों पर रेलवे अंडरपास और ओवरब्रिज बनाने को लेकर निर्णय लिया गया था। छह वर्ष बीतने के बाद भी इसके निर्माण को लेकर अभी तक कोई भी कार्य शुरू नहीं हो पाया है। यात्री, मालगाड़ी व इंजन की आवाजाही होने के कारण यहां दिन में ढाई घंटे तक रेलवे फाटक बंद रहते हैं। ऐसे में वाहन चालकों को या तो लंबा इंतजार करना पड़ता है और या फिर अन्य किसी रास्ते का चयन करना पड़ता है।
शहर के बालभवन रोड के साथ ही रेलवे स्टेशन बना हुआ है। इस रोड से दिन में 20 से 25 हजार वाहन चालक आवाजाही करते हैं। रेलवे स्टेशन के नजदीक ही फाटक होने के कारण यहां रेल भी धीमी गति से आती है और 10 से 15 मिनट तक रेलवे फाटक बंद रहता है। ऐसे में कई वाहन चालक जल्दी के चक्कर में फाटक के नीचे से वाहन निकालने को मजबूर होते हैं, तो कई वाहन चालकों को दूसरे रास्ते से जाना पड़ता है। यहां दोनों तरफ जगह कम होने के कारण प्रशासन की ओर से रेलवे अंडरपास बनाने का निर्णय छह वर्ष पहले लिया गया था। अभी तक इसके लिए कोई भी कार्य नहीं हो पाया है। दूसरी तरफ मिनी बाइपास पर स्थित चत्तरगढ़पट्टी रेलवे फाटक भी बार-बार बंद होने के कारण वाहन चालकों की परेशानी बढ़ती है। शहर के बाहरी क्षेत्र से वाहनों की आवाजाही करवाने के लिए यह रोड बनाया गया था। यहां पर रेलवे फाटक बंद होने से स्थिति खराब होती है। इस क्षेत्र में ओवरब्रिज निकाला जाना है।
विज्ञापन


दिनभर रेलवे स्टेशन पर पहुंचती हैं 15 से अधिक ट्रेनें, ढाई घंटे तक रहता है फाटक बंद
सिरसा रेलवे स्टेशन पर हर रोज 15 से अधिक ट्रेनें पहुंचती है। इसके चलते यहां पर 15 बार ही रेलवे फाटक खुलता व बंद होता है। 15 से 20 मिनट तक रेलवे फाटक बंद रहने के कारण यहां पर स्थिति खराब होती है और वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। दिन में करीब ढाई घंटे तक फाटक बंद होने से अधिक वाहन चालकों को ओवरब्रिज से होकर निकलने पर भी मजबूर होना पड़ता है। हालांकि शहर वासी कई बार इस मामले को लेकर अधिकारियों व सांसद को भी मांग पत्र सौंप चुके है। लेकिन अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25- 25 करोड़ की लागत से बनाए जाने हैं ओवर व अंडर ब्रिज
शहर के बाल भवन रोड पर अंडरपास और चत्तरगढ़ पट्टी पर स्थित ओवरब्रिज पर करीब 25-25 करोड़ की लागत आनी है। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने इन दोनों प्रोजेक्टों को तैयार किया जाना है। अंडर पास के लिए विभाग की ओर से एस्टीमेट बनाने को लेकर रिपोर्ट भेजी गई है। ओवरब्रिज को लेकर अभी रेलवे से पास करवाने के लिए फाइल भेजी गई है। इसके बाद ही विभाग की ओर से कार्य शुरू किया जाएगा।


वर्जन
शहर के बालभवन रोड पर अंडरपास और चत्तरगढ़पट्टी फाटक पर ओवरब्रिज बनाया जाना है। जिसके लिए प्रक्रिया चल रही है। फाइलों के पास होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। - कृष्ण कुमार गोयत, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed