फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   fight 33 years for property

33 साल में 8 बार जीते फिर भी नहीं मिला जमीन का हक

Thu, 28 Jan 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 28 Jan 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
 fight 33 years for property
तैंतीस साल पहले करीब 65 एकड़ जमीन 26 भूमिहीन किसानों को अलॉट हुई थी। आठ बार केस जीतने के बावजूद कब्जा आज तक नहीं मिला। आठ लोग जमीन का सपना देखते-देखते परलोक सिधार गए। उनकी तीसरी पीढ़ी अदालतों के चक्कर काट रही है। पिछले बारह सालों से केस हाईकोर्ट में लंबित है। एक बार भी तारीख पर नहीं बुलाया गया। सरकार ने भी केस का स्टेटस नहीं बताया तो भूमिहीनों ने अपने खर्चे पर प्राईवेट वकील खड़ा कर दिया है। सुनवाई के लिए तारीख 17 मार्च 2016 लगाई गई है।
विज्ञापन



यह मामला खंड डबवाली के गांव अहमदपुर दारेवाला का है। द सिलिंग हरियाणा लैंड एक्ट 1972 के तहत सरकार ने वर्ष 1982 में 26 भूमिहीन उदेराम रोलण, ओमप्रकाश रोलण, परसराम शर्मा, आत्माराम वाल्मीकि, वजीर सिंह पन्नू, मलसिंह पन्नू, मुख्तियार सिंह पन्नू, गंगाजल, रविशंकर शर्मा, गुगनराम, इंद्राज जोगपाल, गंगाराम, कृष्ण वाल्मीकि, अमर सिंह नायक, आदराम नोखवाल, तेजा राम, दीपाराम, पतराम, छोगाराम बिरट, इंद्र सिंह, चिरागराम, ज्ञानराम, दीपाराम जोगपाल, ठकर राम सहरावता, बृजलाल डुडी को भूमि अलॉट की थी। भूमि मालिक ने इसके खिलाफ विभिन्न अदालतों में केस दायर किया। 18 नवंबर 1982 को उपमंडल अधिकारी डबवाली, 17 मई 1985 को कलेक्टर सिरसा, इसके बाद कमीशनर हिसार, 1987 में एफसीआर, चंडीगढ़, 15 सितंबर 1993 को कलेक्टर सिरसा, दोबारा फिर 29 जून 1995 को उपमंडल अधिकारी डबवाली, 12 मार्च 1997 को कलेक्टर सिरसा की अदालत ने सुनवाई करते हुए भूमिहीनों के पक्ष में फैसला सुनाया। यही नहीं सिविल कोर्ट सिरसा में भी फैसला भूमिहीनों के हक में हो गया। आठ बार केस जीतने के बावजूद जमीन नहीं मिली। जमीन का सपना देखते-देखते वजीर सिंह, मुख्तियार सिंह, मल सिंह, गंगा राम, इंद्राज, ठक्करराम, छोगा राम, दीपा राम स्वर्ग सिधार चुके हैं। रुंधे गले से 73 वर्षीय उदेराम रोलण बोले कि उन्हें जमीन का हक मिल जाए, बस यही आखिरी इच्छ है। उनके कई साथियों ने यह सपना देखते-देखते अपनी जिंदगी गंवा दी। सुखदेव सिंह पन्नू ने बताया कि उसके दादा वजीर सिंह केस लड़ते-लड़ते भगवान को प्यारे हो गए, अब उनके पिता भी थककर निराश हो गए हैं। हुण मैं तीसरी पीढ़ी रब्ब तो अरदास करदा हां कि अपने बुजुर्गां दा सपना पूरा करां।
विज्ञापन


90 हजार में किया वकील
आठ बार केस हारने के बावजूद भूमि मालिक वर्ष 2004 में हाईकोर्ट में चला गया। केस किस स्थिति में है? यह जानने के लिए भूमिहीन लगातार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाते रहे। डबवाली से न्याय न मिला तो सिरसा जाने लगे। आखिरकार वे न्याय पाने के लिए हाईकोर्ट पहुंचे। सरकार केस को कैसे लड़ रही है? 12 सालों में सरकार ने क्या किया? यह जानने के लिए उन्होंने 90 हजार रुपये एकत्र किए। अपने खर्चे पर एक वकील खड़ा किया है। वकील ने ही अगली तारीख 17 मार्च 2016 बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटीएम को सौंपा ज्ञापन
बुधवार को भूमिहीन रिछपाल रोलण, ओमप्रकाश, सुखदेव, परस राम, आत्मा राम, आदराम, कृष्ण कुमार ने सीटीएम सिरसा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर 33 वर्ष पुराना सरप्लस जमीन केस उच्च न्यायालय में विशेष निगरानी (जल्दी सुनवाई) हेतू अपील द्वारा हल करवाने की मांग की। भूमिहीनों ने बताया कि हाईकोर्ट में बारह सालों से लंबित मामले में आज तक उन्हें बुलाया नहीं गया। ऐसे में उनका वकील अपना पक्ष रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed