{"_id":"68ed33e429c67ee5cd05a706","slug":"fever-dengue-patients-increased-two-patients-per-bed-at-odhan-chc-sirsa-news-c-128-1-sir1002-145944-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बुखार-डेंगू के मरीज बढ़े, ओढ़ां सीएचसी में एक बेड पर दो रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बुखार-डेंगू के मरीज बढ़े, ओढ़ां सीएचसी में एक बेड पर दो रोगी
विज्ञापन
ओढ़ां की सीएचसी में एक बेड पर उपचाराधीन दो-दो मरीज।
ओढ़ां। मौसम में बदलाव के कारण ओढ़ां में खांसी, बुखार, डेंगू और प्लेटलेट्स कम होने के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ओढ़ां सीएचसी में पिछले 12 दिनों में 47 मरीज भर्ती हुए हैं, जिससे बेड की कमी हो गई है। एक बेड पर दो-दो मरीज उपचाराधीन हैं और अतिरिक्त व्यवस्था भी की जा रही है।
वार्ड नंबर 6 में सबसे ज्यादा बुखार और डेंगू के मामले सामने आए हैं, जहां लगभग 50 से 60 लोग सीएचसी में उपचार के लिए आए हैं। डेंगू के मरीजों को लगभग 10 दिन का उपचार आवश्यक होता है। मलेरिया वर्कर जितेंद्र कुमार ने लोगों से कहा है कि वे अपने आसपास सफाई रखें, गंदा पानी जमा न होने दें और खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
सीएचसी के एसएमओ डॉ. सुमित जैन ने बताया कि यह मौसमी वायरल संक्रमण है और प्लेटलेट्स कम होना डेंगू का संकेत नहीं है। सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में उचित उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने माना कि मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण प्रबंधन चुनौतीपूर्ण है, लेकिन किसी को भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी। वार्ड-6 समेत अन्य गांवों के लिए पंचायत को फाॅगिंग और सर्वे के लिए कहा गया है।