फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fetal sex test: Health department team caught three from Ferozepur, case on nine

भ्रूण लिंग जांच : फिरोजपुर से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन किए काबू, नौ पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Fetal sex test: Health department team caught three from Ferozepur, case on nine
भ्रूण लिंग जांच मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पकड़े गए आरोपी - फोटो : Sirsa
सिरसा। भ्रूण लिंग जांच मामले में सिरसा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंजाब के फिरोजपुर जिले के मक्खू कस्बे के गांव रसूलपुर में दबिश देकर एक महिला सहित तीन आरोपियों को काबू किया है। दबिश के दौरान अल्ट्रासाउंड करने वाली महिला सामान लेकर फरार हो गई। जिसके बाद टीम ने अन्य कई स्थानों पर महिला की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इस मामले में फिरोजपुर पुलिस थाने में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. बुधराम ने बताया कि उन्हें पंजाब में भ्रूण लिंग जांच की सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब के मलोट कस्बा निवासी दलाल सलोचना से संपर्क किया। उसने 30 हजार रुपये में सौदा तय किया। वहां से सलोचना ने डिकोय ग्राहक के साथ अपने बेटे लखविंद्र व सहेली कुलदीप कौर को साथ भेज दिया। सलोचना ने दो हजार रुपये रख लिए जबकि 28 हजार कुलदीप कौर को दे दिए। इसके बाद वे डिकोय को लेकर फिरोजपुर गई। वहां उन्होंने अजय नामक युवक को फोन किया, जिसने उन्हें रसूलपुर में भाठा वाला गुरुद्वारे के समीप बुलाया। डिकोय की कार जब रसूलपुर पहुंची तो वहां हरी टी शर्ट पहने एक और युवक मिला, जिसने उनसे 18 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद उसने एक युवक को बुलाकर डिकोय को साथ बैठाकर भेज दिया। जहां एक मकान में उसका अल्ट्रासाउंड किया गया। डिकोय के मुताबिक एक महिला ने उसका अल्ट्रासाउंड किया। कुछ देर बाद अल्ट्रासाउंड करवाकर लौटी डिकोय को छोड़ने आए युवक हीरा सिंह, लखविंद्र व कुलदीप कौर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने काबू कर लिया। उसके बाद डिकोय द्वारा बताए गए मकान पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दबिश दी तो वहां से अल्ट्रासाउंड से जांच करने वाली महिला सामान सहित फरार मिली। जांच के दौरान मालूम हुआ कि गांव रसूलपुर निवासी मेडिकल हाल संचालक रवि अल्ट्रासाउंड करवाता था। स्वास्थ्य विभाग की टीम जब अल्ट्रासाउंड सेंटर में पहुंची तो वह भी फरार हो चुका था। सिरसा व फिरोजपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरोपित लखविंद्र सिंह से चार हजार व कुलदीप कौर से छह हजार रुपये बरामद किए। इस मामले में फिरोजपुर के सिविल सर्जन डॉ. राजेंद्र मनचंदा ने फिरोजपुर पुलिस थाने में नौ लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। जिसमें मलोट निवासी सलोचना, उसका बेटा लखविंद्र, सहेली कुलदीप कौर, हीरा सिंह, अजय, मेडिकल संचालक रवि, दो अज्ञात युवक व मकान मालिक मिलखा सिंह के नाम केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed