{"_id":"67d081fb54f4f910280b6d1f","slug":"female-sweeper-and-his-partner-stabbed-a-shopkeeper-angry-shopkeepers-blocked-the-road-sirsa-news-c-128-1-svns1027-134590-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: महिला सफाईकर्मी व साथी ने दुकानदार को मारा चाकू, गुस्साए दुकानदारों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: महिला सफाईकर्मी व साथी ने दुकानदार को मारा चाकू, गुस्साए दुकानदारों ने लगाया जाम
विज्ञापन
संड़क पर लगा जाम।
ऐलनाबाद। शहर के मुख्य बाजार स्थित लवली मिष्ठान भंडार पर मंगलवार सुबह महिला सफाई कर्मचारी व साथी कर्मचारी युवक ने दुकानदार के बेटे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इससे गुस्साए दुकानदारों ने दुकानें बंद कर रोड जमा कर दिया। वहीं, जाम की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
ऐसे में आधे घंटे बाद दुकानदारों ने प्रदर्शन खत्म किया। पुलिस को दी शिकायत में बाबू लाल निवासी वार्ड 13 ऐलनाबाद ने बताया कि उसकी ममैरा चौक पर लवली मिष्ठान भंडार के नाम से दुकान है। उसके छह बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियां और दो बेटे हैं। एक बेटा शादीशुदा है और एक बेटा अविवाहित है, जिसका नाम विनोद है। वह दुकान पर उसके साथ काम करता है।
उसने बताया कि मंगलवार को उसका बेटा विनोद दुकान पर सफाई कर रहा था। पड़ोस में बलबीर सिंह की सब्जी की दुकान है। सुबह जब वह दुकान पर जा रहा था तो बलबीर की दुकान के बाहर सफाई कर्मचारी रुक्मणी झाड़ू निकाल रही थी। उसी समय उसके बेटे विनोद ने उसे कहा कि झाड़ू धीरे निकालो, मिट्टी उड़ रही है।
विज्ञापन
इसके बाद विनोद ने दुकान के सामने पानी का छिड़काव करना शुरू कर दिया, ताकि मिट्टी ने उड़े। इस पर रुक्मणी ने कहा कि वह यहां झाडू नहीं निकालेगी। विनोद ने कहा कि मत निकालो। यह सुनने के बाद रुक्मणी ने राहुल वासी वार्ड दो ऐलनाबाद को आवाज लगाकर बुलाया। राहुल व रुक्मणी विनोद के साथ हाथापाई करने लगे और उसके साथ मारपीट की।
उन्होंने विनोद का सिर पकड़ कर काउंटर पर दे मारा। इससे काउंटर का शीशा टूट गया। राहुल ने दुकान में पड़ा सब्जी काटने का चाकू उठाया और विनोद की कमर में मारा। बाबू लाल ने बताया कि विनोद ने शोर मचाया तो अंदर काम करने वाला नरेश व सोनू और पड़ोसी बलवीर सिंह मौके पर पहुंचे। इसी दौरान वह भी दुकान में पहुंच गया तो शोर सुनकर रुक्मणी व राहुल मौके से भाग गए।
उन्होंने जाते-जाते धमकी दी कि आज तो बच गया है आइंदा जान से मार देंगे। इसके बाद निजी एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से विनोद को सिरसा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घायल के पिता के बयानों के आधार पर सफाई कर्मचारी रुक्मणी और राहुल पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।