फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Female councillor said - women are forced to fetch water from two kilometres away

Sirsa News: महिला पार्षद बोलीं - दो किलोमीटर दूर से पानी लाने के लिए मजबूर हैं महिलाएं

Tue, 08 Apr 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 08 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Female councillor said - women are forced to fetch water from two kilometres away
 अपना पक्ष रखतीं वार्ड  31 की पार्षद अनु मल्होत्रा
सिरसा। पंचायत भवन में मंगलवार को हुई नगर परिषद की पहली साधारण बैठक में महिला पार्षदों ने शहर की पेयजल सप्लाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। वार्ड 32 की पार्षद आशा रानी ने कहा कि हम चतरगढ़पट्टी क्षेत्र में रहते हैं और हमारे यहां पर ही पेयजल आपूर्ति का कोई समय नहीं है। जलघर पास होने के बाद भी रात के दो बजे तक महिलाओं को पानी आने का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


इसके बाद कहीं महिलाएं जाकर सोती हैं और अगले दिन काम पर जाती हैं। यह हालात केवल वार्ड 31 की ही नहीं है 10 वार्डों के पार्षदों ने पेयजल की समस्या को प्रमुखता से उठाया। महिला पार्षद ने थेहड़ में पेयजल सप्लाई के लिए अध्यक्ष से ट्यूबवेल लगाने की मांग तक कर डाली। इस पर अध्यक्ष ने बताया कि नगर परिषद की ओर से पेयजल सप्लाई के लिए 14 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। हैरानी की बात है कि भूमिगत पानी जहां सेहत को खराब कर रहा है। वहीं, पेयजल सप्लाई को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग की खिंचाई करने के बजाय नगर परिषद की सरकार ही ट्यूबवेल पर भरोसा जता रही है।
विज्ञापन


वार्ड 32 की पार्षद आशा रानी ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या पेयजल सप्लाई की है। विकास कार्य तो पांच साल में करवाते रहेंगे। पहले पानी की समस्या का समाधान होना चाहिए। जिस विभाग के अधिकारी यहां पर मौजूद ही नहीं है। काम पर जाने से ज्यादा लोगों को गर्मी में पानी की सप्लाई की चिंता रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वार्ड 21 में दो ट्यूबवेल लगाने की मांग

वार्ड 21 की पार्षद चंद्रिका गनेरीवाला ने कहा कि शहर का सबसे पुराना एरिया थेहड़ मेरे वार्ड में पड़ता है। इस थेहड़ के अंदर लोगों को गर्मी के सीजन में पानी नहीं मिल पाता है। ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई होती थी। उसे भी मुनासिब नहीं हो पाती है। हमारे वार्ड में दो ट्यूबवेल लगाए जाने चाहिए। बिना ट्यूबवेल के पानी के लोगों की गर्मियों में भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। सप्लाई के पानी से पूर्ति नहीं हो पाती है।



दो किलोमीटर से लेकर आना पड़ता है पानी

पार्षद आरती रंगा ने कहा कि पंडितों की ढाणी ग्रामीण एरिया को वार्ड में जोड़ दिया है। वहां पर लोगों के पास पीने के लिए पानी तक नहीं है। महिलाओं को दो किलोमीटर तक पैदल जाकर पानी लाना पड़ता है। कच्चे रास्ते में इस गर्मी में महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है।

----

अभी से मंगवाने पड़ रहे पानी के टैंकर

वार्ड 16 की पार्षद मोनिका सर्राफ ने कहा कि हमारे वार्ड में गर्मी शुरू होने के साथ ही पेयजल सप्लाई बाधित हो गई है। लोगों को पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। सप्लाई का समय भी वहीं रखा गया है जो बिजली कट का है। इस कारण लोगों को पेयजल सप्लाई की सुविधा मिलना और मुश्किल हो गया है।

---

जनस्वास्थ्य विभाग ने बनाया 85 लाख रुपये का एस्टीमेट

जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से 85 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है। इस एस्टीमेट के अंदर मोटर व अन्य सामान खरीदा जाएगा। जिससे गर्मियों के दिनों में पेयजल सप्लाई प्रभावित न हो। इसलिए विशेष रूप से टेंडर लगाया गया है जो 12 अप्रैल के आसपास खुल जाएगा।

---

लिखित शिकायत देने और फोन करने के बाद भी अधिकारी नहीं करते काम

वार्ड 28 के पार्षद जोगिंंद्र सिंह ने कहा कि गुरुतेग बहादुर कॉलोनी में कई दिनों से सीवरेज ओवरफ्लो है। उसको लेकर अधिकारियों को कई बार शिकायत की जा चुकी है। फोन किए है। लेकिन कोई अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। प्रधान जी आप फोन मिलाओ अधिकारियों को अभी। इस पर प्रधान बोले बाद में फोन कर लेंगे। जोगिंद्र सिंह ने कहा कि आप इस काम को करवाए, जनता बहुत परेशान है।


------

शहर में लगे हैं 120 ट्यूबवेल

जनस्वास्थ्य विभाग ने पूरे शहर में सप्लाई के लिए 120 ट्यूबवेल लगाए हुए है। इन ट्यूबवेल से ही शहर में पेयजल आपूर्ति पूरी की जाती है। मौजूदा स्थिति में पेयजल सप्लाई दुरुस्त न होने के कारण 10 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed