फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Faults in property valuation notice, technical issue in online portal

प्रॉपर्टी के मूल्यांकन नोटिस में खामियां, ऑनलाइन पोर्टल में तकनीकी समस्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Faults in property valuation notice, technical issue in online portal
नगर परिषद में प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित दस्तावेज ठीक करवाते लोग - फोटो : Sirsa
सिरसा। नगर परिषद की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स के लिए सर्वे के बाद बांटे गए नोटिस को लेकर शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वे एजेंसी ने आनन-फानन में सर्वे कर नोटिस तैयार कर दिए। अब गलतियां ठीक करवाने के लिए शहरवासियों को नगर परिषद कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। नप का दावा है कि ऑनलाइन तरीके से भी पोर्टल पर जाकर ठीक किया जा सकता है लेकिन उसमें भी तकनीकी खामियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स के मूल्यांकन नोटिस में होने वाली गलतियों के कारण लोग असमंजस की स्थिति में है। अधिकतर नोटिस में लोगों के मकान की जगह किसी में कम कर दी तो किसी में ज्यादा। इसके अलावा अनेक शिकायतें तो ऐसी आ रही है जिसमें लोगों को मूल्यांकन नोटिस ही किसी दूसरे के नाम से जारी कर दिए गए हैं। इन गलतियों को सही करवाने के लिए लोग नगर परिषद कार्यालय में पहुंच रहे हैं। मूल्यांकन नोटिस में मिल रही खामियों को दूर करवाने के लिए आने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें आर्थिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कामकाज छोड़कर नगर परिषद की गलती के कारण उन्हें लाइन में लगना पड़ रहा है। नगर परिषद में सुबह से लेकर शाम तक सैकड़ों लोग मूल्यांकन नोटिस में आ रही गलतियों को सही करवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

लोग बोले : सर्वे के बाद भी गलती, तो जिम्मेदार कौन
नगर परिषद ने एक निजी कंपनी को प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे का काम दिया था। कंपनी ने अपने कर्मचारियों से शहर में सर्वे करवाकर लोगों को मूल्यांकन नोटिस जारी कर दिए। अब लोग मूल्यांकन नोटिस में मिल रही गलतियों के कारण नगर परिषद में लाइनें लगाकर इन्हें सही करवाने के लिए चक्कर काट रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर कंपनी द्वारा सर्वे किया गया था और उसके बाद भी बड़ी संख्या में गलतियां हो रही है तो इसका जिम्मेदार कौन है, नगर परिषद या संबंधित कंपनी। इस पर किसी के पास जवाब नहीं है। न ही नगर परिषद अधिकारी कुछ बोलने को तैयार है। कुछ जगह तो लोगों के मूल्यांकन नोटिस में नाम ही गलत अंकित कर दिया तथा कुछ स्थानों पर एक की जगह दूसरे घर में मूल्यांकन नोटिस कंपनी ने वितरित कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लाट साइज को लेकर आ रही ज्यादा शिकायतें
-प्रॉपर्टी टैक्स के मूल्यांकन नोटिस में अधिकतर शिकायतें प्लॉट के साइज को लेकर आ रही हैं।
-किसी की जगह कम अंकित कर दी तो किसी की जगह ज्यादा।
-अधिकतर मूल्यांकन नोटिस में प्लॉट के साइज से ज्यादा की जगह अंकित की हुई है, जिस कारण लोग असमंजस की स्थिति में है।
-लोगों के पास जो मकान की रजिस्ट्री व पट्टा है उसमें उनके प्लॉट की जगह कुछ और ही अंकित है।
-प्रॉपर्टी टैक्स के जो मूल्यांकन नोटिस उनके पास पहुंच रहे हैं उनमें जगह कुछ और ही लिखी हुुई है।
कंपनी का पोर्टल नहीं कर रहा काम
शहर में प्रॉपर्टी टैक्स का सर्वे करने वाली याशि कंपनी ने मूल्यांकन नोटिस में आ रही गलतियों को सही करने के लिए एक पोर्टल बनाया था। जिस पर लोग घर बैठे ही अपने मूल्यांकन नोटिस की गलतियों को सही कर सकते हैं। नगर परिषद कार्यालय आए मोहन लाल, पार्वती देवी, दीपक कुमार, खैरपुर के अश्विनी, मंगल सिंह ने कहा कि यह पोर्टल काम ही नहीं करता है। बार-बार प्रयास करने के बावजूद भी पोर्टल व्यस्त दिखाता है, जिस कारण उन्हें अपना काम-धंधा छोड़कर नगर परिषद में लाइनों में लगने को मजबूर होना पड़ता है।
मूल्यांकन नोटिस में प्लॉट का साइज 106.26 वर्गगज अंकित किया हुआ है। परंतु मेरे प्लॉट का साइज 100.83 है। सही करवाने के लिए सुबह से लाइन में लगा हुआ हूं। मंडी में अकाउटेंट का काम करता हूं। पोर्टल पर भी प्रयास किया था लेकिन तकनीकी खामी आ रही है जिस कारण यहां आना पड़ा।
- रूपेश कुमार, प्रीतनगर सिरसा
मूल्यांकन नोटिस में साइज ज्यादा लिखा हुआ है। मेरे प्लॉट का साइज 250 वर्गगज है, परंतु मुझे जो नोटिस मिला है उसमें 260 वर्गगज है। इसके अलावा पता तथा मोबाइल नंबर भी गलत लिखे हुए हैं।
- प्रेमपाल, सिरसा
हमारे पते पर गलत मूल्यांकन नोटिस भेज दिया है। पास वाले घर में जो मूल्यांकन नोटिस आया है उस पर हमारा नाम लिखा हुआ है। मेरे माता के नाम से मकान है। परंतु किसी और पते का हमारे यहां पर नोटिस पहुंचा दिया। हमारे प्लॉट का साइज 84.33 वर्ग गज है। परंतु मूल्यांकन नोटिस में 125 वर्ग गज लिखा हुआ है।

- मनीषा, चतरगढ़पट्टी, सिरसा
हमें जो मूल्यांकन नोटिस मिला है उसमें मकान का साइज ज्यादा लिखा हुआ है। हमारे प्लॉट का साइज 168.73 वर्गगज है परंतु हमें जो नोटिस मिला है उसमें 185 वर्ग गज है। हमारी गली में ज्यादातर घरों में जो मूल्यांकन नोटिस दिए गए हैं, उनमें गलतियां हैं।
- कमलेश, चतरगढ़पट्टी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed