फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fault in the stock of ration depot, bags of grains found in the accompanying shop, sealed

राशन डिपो के स्टॉक में खामिया, साथ की दुकान में मिले अनाज के बैग, किया सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fault in the stock of ration depot, bags of grains found in the accompanying shop, sealed
सिरसा। हिसार रोड स्थित राशन डिपो के स्टॉक में खामियां और साथ की दुकान में अनाज के बैग मिले हैं। विभाग ने डिपो को सील कर सप्लाई सस्पेंड कर दी है। इसके साथ ही डिपो संचालक से स्पष्टीकरण भी मांगा है।
विज्ञापन

राशन डिपो पर कार्ड धारक राशन लेने के लिए पहुंचते तो डिपो संचालक की ओर से उन्हें कम राशन दिए जाने की शिकायत खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पास पहुंच रही थी। इसके बाद मंगलवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। ऐसे में डिपो संचालक दीपक मौके पर नहीं मिला। इसके बाद टीम ने डिपो को रिकॉर्ड की जांच की तो स्टॉक में खामियां पाई गईं। इसके अलावा साथ की दुकान में अनाज के दो बैग मिले थे। जिसके बाद टीम ने राशन डिपो को सील कर कर दिया और डिपो संचालक से स्पष्टीकरण मांगा है। ऐसे में डिपो संचालक की ओर से अगर संतुष्टि पूर्वक जवाब नहीं दिया गया तो अधिकारियों की ओर से उसका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन

वर्जन
डिपो के रिकार्ड में खामियां पाई गई थी। जिसके बाद उसकी सप्लाई को सस्पेंड किया गया है। कार्ड धारक फैमिली आईडी लेकर राशन प्राप्त कर सकते है। डिपो संचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। - सुरेंद्र सैनी, खाद्य एवं अपूर्ति नियंत्रक, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed