{"_id":"640cbf74b872cb866f0c4774","slug":"fault-came-in-220-kv-sub-station-half-the-city-lost-power-for-three-hours-sirsa-news-c-21-1-77256-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 220 केवी सब स्टेशन में आया फाल्ट, आधे शहर में तीन घंटे तक गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 220 केवी सब स्टेशन में आया फाल्ट, आधे शहर में तीन घंटे तक गुल रही बिजली
Sat, 11 Mar 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गर्मी शुरू होने से पहले ही अब बिजली निगम की ओर से की गई तैयारियों की पोल खुलते हुए नजर आ रही रही है। शनिवार शाम छह बजे बरनाला रोड स्थित 220 केवीए सब स्टेशन में फाल्ट होने के कारण बिजली बाधित हो गई। इसके कारण मुख्य बाजार स्थित आधा शहर अंधेरे में डूबे गया।
बरनाला रोड स्थित 220 केवीए बस स्टेशन से शहर के 33केवी स्टेशनों में बिजली की सप्लाई होती है। इससे आधे शहर में बिजली की आपूर्ति होती है। शनिवार शाम छह बजे 220 केवीए सब स्टेशन के कंट्रोल पैनल में लगी हुई मशीन खराब हो गई। इसके कारण शहर के बस स्टैंड के पास स्थित 33केवी स्टेशन का क्षेत्र, बाजार का क्षेत्र, कोर्ट कॉलोनी, राम कॉलोनी, बरनाला रोड का क्षेत्र खन्ना कॉलोनी की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। शहर वासियों को करीब तीन घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण ब्लैक आउट जैसी स्थिति बनी रही।
वर्जन
शहर के बरनाला रोड पर स्थित 220 केवीए सब स्टेशन में फाल्ट होने के कारण इस तरह की समस्या आई है। जल्द ही समस्या का हल कर दिया जाएगा। - मोहन लाल जांगड़ा, एसडीओ, बिजली निगम सिरसा ।