फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Army soldier misdeed with a girl doing nursing course in Sirsa

सिरसा: सेना के जवान ने नर्सिंग का कोर्स कर रही युवती से किया दुष्कर्म, सगाई कर शादी की बात से मुकरा 

Sun, 14 Nov 2021 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोड़ी (सिरसा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोड़ी (सिरसा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Nov 2021 10:54 PM IST
सार

नर्सिंग का कोर्स कर रही युवती ने सेना के जवान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने कहा कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, दोनों के परिवारों में सहमति बनी और उनकी सगाई भी हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया और शादी की बात से भी मुकर गया। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Army soldier misdeed with a girl doing nursing course in Sirsa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब क्षेत्र के एक अस्पताल में नर्सिंग का कोर्स कर रही सिरसा जिले की युवती ने एक फौजी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि उसकी वर्ष 2017 में पंजाब के बरनाला निवासी एक युवक के साथ फेसबुक पर पहचान हुई थी। जिसके बाद उसे पता चला कि युवक भारतीय सेना का जवान है। उन दोनों के बीच काफी समय तक बातचीत का दौर चलता रहा। युवती के अनुसार उक्त युवक एक दिन उससे मिलने के लिए उसके घर आया। आरोप है कि उक्त युवक ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-Petrol Diesel Price: हरियाणा में 94.94 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल का भाव, 83.75 रुपये बिक रहा डीजल
विज्ञापन


युवती ने बताया कि जब भी वह उक्त युवक से संपर्क करती तो जवाब मिलता कि जब वह छुट्टी पर आएगा, उससे शादी कर लेगा। इसके बाद उक्त युवक ने उसे पंजाब के बठिंडा व अमृतसर में बुलाकर जबरदस्ती की। युवती के मुताबिक दोनों परिवारों की सहमति होने के बाद उनकी 8 सितंबर को सगाई हो गई। आरोप है कि इसके बाद वह युवक ड्यूटी पर चला गया और उससे कहा कि वह उससे शादी नहीं करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-झज्जर: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से बाराती घायल, जयमाल के समय हुई घटना, छाती में लगी है गोली

युवती के अनुसार आरोपी ने उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया। रोड़ी पुलिस ने युवती के न्यायालय में बयान दर्ज करवाए हैं। महिला एएसआई वीरपाल कौर ने बताया कि पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी गुरचरण सिंह निवासी बरनाला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed