फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youth injured in Harsh firing in Jhajjar of Haryana

झज्जर: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से बाराती घायल, जयमाल के समय हुई घटना, छाती में लगी है गोली

Mon, 15 Nov 2021 12:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 15 Nov 2021 12:36 AM IST
सार

दिल्ली के घेवरा से झज्जर के डीघल गांव में बारात आई थी। यहां समारोह में हर्ष फायरिंग से बाराती घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Youth injured in Harsh firing in Jhajjar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के घेवरा से हरियाणा के झज्जर जिले के डीघल गांव आई बारात में हर्ष फायरिंग से एक युवक घायल हो गया। गोली युवक के सीने पर लगी है। घायल को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। घायल युवक जतिन राणा (21) नई दिल्ली के घेवरा का रहने वाला है। सूचना पर दुजाना थाना प्रभारी शेर सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा की बड़ी खबरें: हिसार में पेपर सॉल्वर गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार, पानीपत में डॉक्टर से मांगी 20 लाख की रंगदारी
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डीघल गांव के डाल्याण पाना निवासी जगवीर की लड़की की शादी के लिए दिल्ली के घेवरा से बारात आई थी। रविवार की रात करीब पौने दस बजे बारात में शामिल एक युवक ने जयमाल के समय बंदूक से हर्ष फायरिंग की। जिससे गोली साथ खड़े जतिन(21) पुत्र जतिन राणा की छाती में लग गई। गोली लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः अंडर-17 खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा: प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 10वीं कक्षा तक की शर्त हटाई

घायल अवस्था में उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। बराती के गोली लगने से अफरातफरी मच गई। आननफानन में घायल युवक को रोहतक पीजीआई ले जाया गया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को लग गई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी शेर सिंह का कहना है कि फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक बारात में शामिल गुभाना माजरी निवासी युवक ने फायर किया गया बताया जा रहा है। घायल का बयान दर्ज होने के बाद ही घटना के संबंध में कुछ स्पष्ट  हो पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed