फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   father sentenced 20 years jail in daughter rape

Sirsa News: 10 साल की बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 साल कैद

Mon, 02 Nov 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 02 Nov 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
father sentenced 20 years jail in daughter rape
तीसरी कक्षा में पढ़ती थी नाबालिग, कोर्ट ने कहा-दोषी ने अत्यंत घिनौना कृत्य किया, सख्त दंड देना जरूरी है
विज्ञापन




पत्नी ने पति को बेटी से दुष्कर्म करते देखा तो उसे बालों से पकड़ लिया



संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी पिता को दोषी करार देते हुए 20 साल कैद व एक लाख 2 हजार रुपये की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि में से 90 हजार रुपये पीड़ित को मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे।
इस मामले में महिला थाना सिरसा पुलिस ने दोषी पिता रामपाल के खिलाफ 9 मार्च 2025 में प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस को दिए बयान में 10 वर्षीय नाबालिग ने बताया था कि वह वह तीसरी कक्षा में पढ़ती है।
विज्ञापन

आठ मार्च 2025 को शाम करीब 4 बजे उसकी मां और भाई किसी काम से घर से बाहर गए थे। घर पर वह और उसके पिता रामपाल मौजूद थे। उसके पिता ने उसे मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाया और उससे भी वैसा ही करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसने मना किया तो उसके पिता ने उसके चेहरे पर थप्पड़ मारा और उससे दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। इसी बीच उसकी की मां वहां आ गई और उसने उसके पिता को बालों से पकड़ लिया। पिता ने उसकी मां को धक्का दिया और मौके से भाग गया।
इसके बाद मां उसे लेकर महिला थाने पहुंची। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पिता रामपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसी दिन उसे गिरफ्तार कर दिया।
सोमवार को सुनवाई के दौरान सरकारी अधिवक्ता अमित मेहता ने कोर्ट से कहा कि पीड़ित एक नाबालिग बच्ची है। आरोपी ने अपनी ही बेटी के खिलाफ एक अत्यंत घिनौना कृत्य किया है।
पिता ने अपनी सारी हदें पार कर दी हैं और पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को पूरी तरह से कलंकित कर दिया है। यदि कोई बेटी अपने ही घर की चहारदीवारी के भीतर सुरक्षित नहीं है, उसके साथ यौन उत्पीड़न होता है तो घर के बाहर लड़कियों की सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है। ऐसे में आरोपी रामपाल को दोषी करार देते हुए सख्त-से-सख्त सजा दी जाए। इसके बाद न्यायाधीश डॉ. नरेश कुमार सिंघल ने रामपाल को दोषी करार देते हुए 20 साल कैद की सजा सुना दी।

सजा का फैसला सुनाए जाने से पहले दोषी ने कोर्ट से सजा में नरमी बरतने की गुहार लगाई थी। न्यायाधीश ने कहा कि दोषी ने अत्यंत घिनौना कृत्य किया है। इसलिए सख्त दंड देना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed