{"_id":"6484b741154a4ca301027c56","slug":"father-of-two-daughters-hanged-himself-due-to-mental-problem-died-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-1019-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मानसिक परेशानी के चलते दो बेटियों के पिता ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मानसिक परेशानी के चलते दो बेटियों के पिता ने लगाया फंदा, मौत
Sat, 10 Jun 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। वार्ड नंबर सात स्थित प्रेम नगर में दो बेटियों के पिता 30 वर्षीय युवक ने मानसिक परेशानी के चलते कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान धर्मेंद्र सिंह के तौर पर हुई है। धर्मेंद्र पेशे से चालक था।
शुक्रवार को वह अपनी पत्नी को दोनों बेटियों सहित मायके में छोड़कर आया था। शनिवार सुबह उसने अपनी पत्नी को फोन किया कि वह मरने जा रहा है। इसके बाद उसकी पत्नी ने अपनी सास को फोन पर सूचित किया कि धर्मेंद्र का फोन आया था। वह बहकी-बहकी बातें करते हुए मरने जाने की बात कह रहा है। आप ऊपर जाकर उसे संभालो और उससे बात करो। सुबह का समय था, फिर भी धर्मेंद्र की माता उसके कमरे में जाने के लिए सीढि़यों पर जा ही रही थी कि कुछ गिरने की तेज आवाज आई। जब उसने ऊपर कमरे में जाकर देखा तो वह पंखे के हुक में रस्सी से फंदा लगा रख था। परिवार व अन्य आस-पड़ोस के लोगों ने उसे नीचे उतारा और सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर थाना पुलिस के एचसी कुलदीप सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र के भाई जितेंद्र के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।