{"_id":"6aa98391f34df89087078fc2","slug":"father-killed-son-sirsa-news-c-128-1-svns1027-165022-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जमीन विवाद में पिता और जीजा ने युवक की गोलियां मार कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जमीन विवाद में पिता और जीजा ने युवक की गोलियां मार कर दी हत्या
Tue, 15 Sep 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। म़ृतक जसवंत सिंह। फाइल फोटो।
- गांव खोखर में वारदात, गर्भवती पत्नी को धमकी देकर भागे हमलावर, चार नामजदों सहित सात पर प्राथमिकी दर्ज
- पत्नी ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक पोस्टमार्टम करवाने से किया इन्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। कालांवाली थाना क्षेत्र के गांव खोखर में मंगलवार तड़के करीब चार बजे एक व्यक्ति ने अपने दामाद के साथ मिलकर घर में सो रहे बेटे की गोलियां मारकर हत्या कर दी। दोनों आरोपी 2-3 अन्य लोगों के साथ दीवार फांदकर घर में घुसे और वारदात को अंजाम देकर भाग गए। शव को जिला नागरिक अस्पताल में रखवाया है। चार नामजदों समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक की पत्नी ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया है।
डीएसपी ललित कुमार के मुताबिक जशनप्रीत ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पति जसवंत सिंह (32) का अपने पिता जलविंद्र सिंह के साथ जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। वह सोमवार रात पति और चार वर्षीय बेटे के साथ घर के बरामदे में सोई थी। करीब तीन बजे पति कमरे में जाकर सो गए। करीब एक घंटे बाद ससुर जलविंद्र सिंह, जीजा गुरजंट सिंह और 2-3 नकाबपोश लोग दीवार फांदकर घर में घुसे। इनमें से दो हमलावरों के पास पिस्तौल और तीन के पास तेजधार हथियार थे। जलविंद्र सिंह व गुरजंट सिंह ने कमरे में सो रहे उसके पति पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। मुंह, सीने व पेट में गोलियां लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर उसे भी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वे लोहे की एक रॉड घर में छोड़ गए। कालांवाली थाना प्रभारी एवं जांच अधिकारी चंदन सिंह ने बताया कि जसवंत के पिता जलविंद्र सिंह, मां बिंदर कौर, बहन गुरजिंद्र कौर और जीजा गुरजंट सिंह सहित सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मौके से गोलियों के तीन खोल बरामद हुए हैं जो अवैध पिस्तौल चले हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा कि जसवंत को कितनी गोलियां लगी हैं।
-- --
मृतक की पत्नी के बयान पर चार नामजदों सहित सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। - ललित कुमार, डीएसपी
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
साइड स्टोरी
गले पर रखी थी कृपाण, पति को बचाने के लिए शोर तक न मचा सकी
- आठ माह की गर्भवती पत्नी के सामने ही पति ने तोड़ा दम, मंजर देखकर चार साल का बेटा सहम गया
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। जशनप्रीत ने कभी सोचा न था कि अचानक उसका परिवार बिखर जाएगा। वह आठ माह की गर्भवती है और घर में एक और मेहमान के आने की खुशियां थीं। जसवंत के अकेले रहने के कारण घर में उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था। पति ही हर पल उसका ख्याल रख रहा था पर वह चाहकर भी अपने सुहाग को बचाने के लिए शोर न मचा सकी। हमलावरों ने उसकी गर्दन पर कृपाण रखकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने कमरे में घुसकर उसकी आंखों के सामने ही जसवंत को मौत के घाट उतार दिया। ससुर और जीजा ने छह गोलियां चलाईं। शोर सुनकर बेटा भी जाग गया पर घर में मंजर देखकर सहम गया। गोलियों की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोगों की नींद खुल चुकी थी। जशनप्रीत ने शोर मचाकर मदद मांगी तो लोग इकट्ठा हुए। पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में कालांवाली थाना पुलिस के अलावा सीआईए कालांवाली, सीआईए डबवाली, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। जसवंत के शव को जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया।
जमीन बेचने पर पिता-पुत्र में था विवाद
जशनप्रीत ने आरोप लगाया कि उसके ससुर जलविंद्र सिंह के पास 10 एकड़ जमीन है। कुछ समय पहले उन्होंने तीन एकड़ जमीन बेच दी थी। इस पर जसवंत का उनके साथ विवाद था। जलविंद्र व उसकी पत्नी बिंदर कौर घर छोड़कर अपनी बेटी गुरजिंद्र कौर के पास गांव कमालू, मुक्तसर (पंजाब) चले गए थे। जशनप्रीत ने आरोप लगाया कि वे अपनी बेटी और दामाद के उकसाने पर अक्सर जसवंत के साथ झगड़ा करते थे। कुछ दिन पहले ही जीजा गुरजंट सिंह ने जसवंत को मारने की धमकी दी थी। जलविंद्र सट्टा व जुआ खेलता था। वह जसवंत पर उसकी गाय को बेचने के लिए भी दबाव बना रहा था।