{"_id":"5739eee9904ece0361e53eaca2540300","slug":"father-goes-against-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ थाने में दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ थाने में दी शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Wed, 09 Dec 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ागुढ़ा थाना क्षेत्र के गांव कर्मगढ़ के प्राइमरी स्कूल में बनी डिग्गी में डूबने से हुई पहली कक्षा के बच्चे की मौत के मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई करने बाद उस समय नया मोड़ आ गया, जब सौरव के पिता इंद्रपाल और दादा रामस्वरूप ने थाने में शिकायत देते हुए स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
इंद्रपाल ने शिकायत में बताया कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही के चलते सौरव की डिग्गी में डूबने से मौत हुई है, जबकि स्कूल स्टाफ अपनी लापरवाही को छिपाने की कोशिश कर रहा है। वहीं स्कूल स्टाफ ने मामले में किसी प्रकार की कोई लापरवाही बरतने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
इंद्रपाल ने शिकायत में आरोप लगाया कि सोमवार को उसके पिता द्वारा इत्तफाकिया कार्रवाई करने के मामले में बच्चे की मौत के चलते सदमे में बयान दिया था। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कर उचित की जाएगी। उधर, स्कूल इंचार्ज महावीर प्रसाद ने कहा कि डिग्गी पर ढक्कन लगा हुआ था और रोजाना की तरह आधी छुट्टी के समय डिग्गी से मिड डे मील के लिए पानी निकाला जा रहा था, इसी वजह से ढक्कन खुला रह गया और हादसा हो गया।
विज्ञापन
मौके पर नहीं पहुंचा कोई अधिकारी
वहीं उन्होंने कहा कि सौरभ दिमागी रूप से थोड़ा कमजोर था। सौरभ की स्कूल में मौत होने के बाद मंगलवार को भी कर्मगढ़ स्कूल में विभाग के किसी अधिकारी ने जाने की जहमत नहीं उठाई। वहीं बड़ागुढ़ा पुलिस ने कहा कि मृतक बच्चे के पिता इंद्रपाल की शिकायत उनके पास आई है, जांच कर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
मैं किसी मीटिंग में गया हूं, इस मामले में विभाग द्वारा विद्यालय को नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया जाएगा।
पवन सुथार, खंड शिक्षा अधिकारी