फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Father became emotional after MLA Setia stood alone in the election.

Sirsa News: विधायक सेतिया के चुनाव में अकेले पड़ने पर भावुक हुए पिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Father became emotional after MLA Setia stood alone in the election.
सिरसा। नगर परिषद चुनाव प्रचार के अंदर अब नए-नए रंग देखने को मिल रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के बाद से ही छोटे से बड़ा कांग्रेस का नेता चुनाव प्रचार से दूरी बना चुका है। वहीं, एक या दो टिकट के दावेदार कांग्रेस के कार्यकर्ता अब निर्दलीय प्रत्याशी राजू को समर्थन करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


यही वजह है कि हर मंच पर विधायक अकेले नजर आते हैं और विकास कार्यों की दुहाई देते हैं। वहीं, रविवार को उनके पिता राहुल सेतिया भी मंच पर भावुक होते हुए नजर आए। उनके दिल भी विधायक के अकेले प्रचार को दर्द साफ नजर आया। कांग्रेस पार्टी के नेताओं न होने की कमी के चलते नम आंखों से लोगों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि आप लोग है तो मेरा बेटा अकेला नहीं है। मैंने 100 सफाई कर्मचारियों को नौकरी लगवाया था।
विज्ञापन


वहीं भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि विधायक ने आतंक मचाया हुआ था। मैंने एक सभा में कहा था कि गरीबों की रेहड़ी और फट्टे हटाने का काम करेगा। वही कार्य इसने किया है। जगह देने का काम उसने करना चाहिए। ऐसा उसने नहीं किया। 25 साल उसके नाना ने शहर के लिए क्या किया। समाज को एक धर्मशाला तक उसके नाना ने नहीं दी। धर्मशाला बनाने का कार्य भी गोपाल कांडा ने किया। वहीं पूर्व विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि विधायक कह रहा है कि एक दो करोड़ रुपये आते हैं। बस झंडी रह जाएगी। वह झूठ बोल रहा है। चंडीगढ़ में सरकार भाजपा की है। भारत में कांग्रेस नहीं है। तीन महीने पर पहले जो गलती की थी। अब लोग वह गलती नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






भाषणों में पड़ोसी का ही जिक्र





कांग्रेस के नेता के भाषणों में उनके पड़ोसी हलोपा विधायक गोपाल कांडा ही लक्ष्य होते हैं। गोवा से लेकर नगर परिषद के भ्रष्टाचार में उन पर वह कटाक्ष करते हुए नजर आते हैं। विधानसभा चुनावों में इसी प्रकार से उन्होंने अपने पड़ोसी यानी पूर्व विधायक को घेरने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed