फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers will set up a firm front with tractors on January 16 in the Mini Secretariat

Sirsa News: ट्रैक्टरों के साथ 16 जनवरी को लघु सचिवालय में पक्का मोर्चा लगाएंगे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Farmers will set up a firm front with tractors on January 16 in the Mini Secretariat
पत्रकारों को संबोधित करते किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। वर्ष 2020 खरीफ फसल का मुआवजा, बीमा क्लेम, कनेक्शन देने सहित 17 मांगों को लेकर किसानों ने जाट धर्मशाला में बैठक की। बैठक के दौरान किसानों ने फैसला लिया कि अगर 15 जनवरी तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो वह 16 जनवरी को ट्रैक्टरों के काफिले के साथ लघु सचिवालय में पक्का मोर्चा लगाएंगे।

बुधवार को भारतीय किसान एकता के अध्यक्ष लखविंद्र औलख के नेतृत्व में किसान बैठक में शामिल हुए। किसान नेता लखविंद्र सिंह ने कहा कि 2020 खरीफ फसल का मुआवजा अभी तक जारी नहीं किया गया है। खराब फसल का मुआवजा कुल 258 करोड़ बनता है जिसके कम कर 64 करोड़ कर दिया गया है। उनकी तरफ से लंबे समय से मुआवजा जारी करने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन सरकार और अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि बीमा क्लेम भी अभी तक किसानों को नहीं मिल पाया है। किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन, पानी की कमी, सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनके खेतों में खड़े पेड़ों की पैमाईश कर रही है। जिसका कोई हक नहीं है। वह किसी भी तीसरे व्यक्ति को अपने खेत में नहीं जाने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed