{"_id":"69caaab8c97005b67c0ccf28","slug":"farmers-will-receive-a-grant-of-15-to-25-thousand-rupees-per-acre-on-integrated-vegetable-crops-sirsa-news-c-128-1-sir1002-155621-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सब्जियों की एकीकृत फसलों पर किसानों को मिलेगा प्रति एकड़ 15 से 25 हजार रुपये तक का अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सब्जियों की एकीकृत फसलों पर किसानों को मिलेगा प्रति एकड़ 15 से 25 हजार रुपये तक का अनुदान
Mon, 30 Mar 2026 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 30 Mar 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। छोटे और सीमांत किसानों को खेती के नए तरीकों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न अनुदान योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में, एकीकृत सब्जियों की खेती को बढ़ावा देने के लिए सामान्य वर्ग के किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपये और अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को 25 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है।
जिला बागवानी अधिकारी दीन मोहम्मद ने बताया कि सूक्ष्म सिंचाई या टपका सिंचाई प्रणाली के उपयोग से किसान कम पानी वाली फसलों से अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। इस दिशा में सरकार की ओर से सब्जियों की एकीकृत फसलों पर अनुदान दिया जा रहा है। जिला में घटते भूजल स्तर के मद्देनजर, सब्जियों की खेती एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। ताजी सब्जियों की हमेशा मांग बनी रहती है और इन्हें बेचने के बाद किसानों को तुरंत नगद भुगतान मिल जाता है जिससे वे निरंतर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन जरूरी
एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत इस अनुदान का लाभ अधिकतम 5 एकड़ तक लिया जा सकता है। पात्र किसानों को यह अनुदान उनके बैंक अकाउंट में सीधे ट्रांसफर किया जाएगा। अनुदान के लिए आवेदन करने के लिए किसानों का www.hortharyana.gov.in/en वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। इसके साथ ही किसानों को मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। किसानों के पास परिवार पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड और जमीन के कागजात होना भी आवश्यक है।