Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers will get guidance on modern farming

Sirsa News: किसानों को आधुनिक खेती पर मिलेगा मार्गदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers will get guidance on modern farming
सिरसा। मेले के बारे में जानकारी देते हुए आयोजक। स्वयं
डबवाली। किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों, सरकारी योजनाओं, मिट्टी-पानी की जांच और उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी देने के उद्देश्य से डबवाली में विशाल किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह किसान मेला 25 दिसंबर को नई अनाज मंडी, बी-ब्लॉक, मंडी डबवाली में सुबह 9.30 बजे से आयोजित होगा। इस दौरान किसानों को आधुनिक खेती पर मार्गदर्शन मिलेगा।
विज्ञापन

मेले में मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति प्रोफेसर बीआर कंबोज शिरकत करेंगे। मेले में डबवाली क्षेत्र के किसानों के साथ-साथ हरियाणा और पंजाब के विभिन्न जिलों से भी बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की उम्मीद है। लायंस क्लब सुप्रीम, मुल्तान सभा के प्रधान एवं प्रगतिशील किसान आशीष मेहता ने बताया कि इस प्रकार का किसान मेला डबवाली इलाके में पहली बार लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें किसानों को एक ही स्थान पर खेती से जुड़ी अनेक जानकारियां और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से अपील की, कि वे बढ़-चढ़कर इसमें भाग लें और मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस मौके पर उनके साथ लायंस क्लब सुप्रीम के पदाधिकारी गुरदीप कामरा, एकता सीड्स एंड फर्टिलाइजर यूनियन के प्रधान अजनीश धारणिया कनेडी भी थे। इस मेले का आयोजन लायंस क्लब सुप्रीम, मुल्तान सभा, कृषि विज्ञान केंद्र सिरसा व कृषि विभाग सिरसा के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बागवानी, डेयरी और कृषि के बारे में किया जाएगा जागरूक
मेले के दौरान किसानों के लिए अनेक गतिविधियां और सुविधाएं रखी गई हैं। इसमें कृषि प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जहां आधुनिक कृषि यंत्रों, बीजों और तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। किसानों के खेतों की उपज बढ़ाने के लिए मिट्टी और पानी की जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। किसान अपनी फसलों के अनुसार सही पोषक तत्वों का चयन कर सकें। रबी फसलों और बागवानी फसलों के बारे में विशेषज्ञों की ओर से विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा डेयरी फार्मिंग से संबंधित आधुनिक तरीकों पर भी किसानों को मार्गदर्शन मिलेगा। रोगग्रस्त पौधों की जांच कर उनका निदान बताया जाएगा, जिससे किसान समय रहते फसलों को होने वाले नुकसान से बच सकें। कृषि विशेषज्ञों की ओर से किसानों की समस्याओं पर सवाल-जवाब सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें किसान सीधे अपने सवाल रख सकेंगे।


विभिन्न कृषि योजनाओं की भी दी जाएगी जानकारी
गुरदीप कामरा व अजनीश धारणियां ने बताया कि मेले में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। किसानों को मिलने वाली सब्सिडी, बीमा योजनाओं और अन्य लाभकारी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा, ताकि किसान इन योजनाओं का सही तरीके से लाभ उठा सकें। मौके पर लायंस क्लब के रीजन चेयरमैन डाॅ. अश्विनी सचदेवा, कालू राम मैहता, डाॅ. लोकेश्वर वधवा, भूपेंद्र पाहूजा, विपिन अरोड़ा, सतीश मेहता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed