{"_id":"5ff8a8c58ebc3e30ce2317ec","slug":"farmers-took-out-a-16-km-long-tractor-rally-sirsa-news-rtk5900102147","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने निकाली 16 किमी लंबी ट्रैक्टर रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने निकाली 16 किमी लंबी ट्रैक्टर रैली
विज्ञापन
रानियां में ट्रैक्टर मार्च निकालते किसान।
- फोटो : Sirsa
कृषि कानूनों को लेकर रानियां क्षेत्र में शुक्रवार को 755 ट्रैक्टरों के साथ विशाल ट्रैक्टर रैली निकाल कर किसानों अपनी ताकत दिखाई। किसान नेता प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा, मनदीप सिंह नथवान, हरदेव सिंह, प्रगट सिंह ने किसानों में जोश भरते हुए ट्रैक्टर रैली को हरी झंडी दिखाई। इस ट्रैक्टर रैली में पहुंची भीड़ से पूरे शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई और वाहनों की लंबी लाइनें लग गई।
बता दें कि रानियां के गाबा पैलेस से निकाली गई ट्रैक्टर रैली में लगभग 16 किलोमीटर लंबी ट्रैक्टरों की कतार थी। ट्रैक्टर रैली सिरसा मार्ग पर गाबा पैलेस से आरंभ होकर जीवननगर रोड़ से भड़ोलियावाली, बालासर, रानियां अनाज मंडी से गोविंदपुरा के पास समाप्त हुई। इस रैली के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस की अलग-अलग टीम ने रैली के साथ तैनात रही। रैली में किसानों को संबोधित करते हुए प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा, मनदीप सिंह नथवान, हरदेव सिंह, परगट सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ घोर अन्याय कर रही है जो बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। किसान नेताओं ने रानियां के विधायक व बिजली मंत्री रणजीत सिंह पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं को किसानों की वोट से पद मिला है वे किसानों के लिए अपने पद से इस्तीफा देकर किसानों के साथ नहीं बैठ सकते। ऐसे नेताओं को दोबारा सीट पर बैठाना उचित नहीं। केंद्र सरकार के साथ अब तक हुई बैठकों में किसानों के लिए एमएसपी की कोई गारंटी नहीं है और न ही सरकार कृषि कानूनों को वापस लेने पर सहमत हुई है। केंद्र सरकार किसानों को जानबूझकर दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि किसानों का संगठन इतना मजबूत है कि वह केंद्र की सरकार को हिला सकता है। उन्होंने अडानी, अंबानी व बाबा रामदेव के उत्पादों का बहिष्कार करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के रद्द होने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।
किसान नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार बड़े घरानों के हाथों की कठपुतली बन कर रह गई है वह किसानों को खत्म करने पर तुली हुई है। इस आंदोलन के जरिये सरकार को यह दिखाना है कि किसान कृषि कानूनों के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे हैं और आने वाले समय में कृषि कानूनों का समर्थन न करने वाले नेताओं को वोट नहीं देने की अपील की।
विज्ञापन
इस अवसर पर मनप्रीत सिंह, हैप्पी रानियां, अमन अभोली, मनजीत रानियां, राजेंद्र पाल, हरजिंदर सिंह, गुरप्रीत विर्क, नवदीप, अनमोल, संदीप, जरनैल सिंह, गगन, अजय, रणजीत, गुरमीत मिस्त्री, सुखविंदर, पाला प्रधान मौजूद रहे।
किसान रैली ने तोड़ा अब तक का रिकॉर्ड
कृषि कानून के विरोध में शुक्रवार को हुई ट्रैक्टर रैली में उमड़ी भारी भीड़ ने पूर्व की सभी रैलियों के रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस रैली में किसानों ने 755 ट्रैक्टर इकट्ठे किए। इसके अलावा इस रैली में महिलाओं की भागीदारी भी रही। वरिष्ठ किसान नेता मनदीप सिंह नथवान ने भी इस बात को स्वीकार किया कि रानियां में संगठन काफी मजबूत है। किसान नेता मनजीत सिंह नथवाल ने ट्रैक्टर रैली में खुद ट्रैक्टर चलाकर रैली की शुरुआत की। ट्रैक्टर रैली का काफिला रानियां के गांव अभोली से लेकर भड़ोलियांवाली तक लंबा था।