Hindi News
›
Haryana
›
Sirsa News
›
Farmers surrounded the power house again on the third day, said - assurance is not needed
{"_id":"6270130362674555320507a5","slug":"farmers-surrounded-the-power-house-again-on-the-third-day-said-assurance-is-not-needed-sirsa-news-hsr6306138156","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने तीसरे दिन फिर किया बिजलीघर का घेराव, बोले- आश्वासन नहीं आपूर्ति चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने तीसरे दिन फिर किया बिजलीघर का घेराव, बोले- आश्वासन नहीं आपूर्ति चाहिए
बडागुढ़ा में एसडीई को मांग पत्र सौंपते किसान।
- फोटो : Sirsa
Link Copied
बड़ागुढ़ा। विद्युत आपूर्ति को लेकर गांव बड़ागुढ़ा के किसानों ने गांव के 33 केवी सब स्टेशन का घेराव करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले भी किसानों ने 29 अप्रैल को बिजली घर का घेराव करते हुए शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार करने की मांग की थी। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि भीषण गर्मी में खेतों में अंकुरित होती फसल झुलस रही है। इस समय नहरों में पानी नहीं है जिसके चलते फसलों की सिंचाई ट्यूबवेलों पर ही आश्रित है। उन्हें खेतों में तीन बार में कुल 8 घंटे आपूर्ति दी जाती है। जिसमें पहली बार में 5 घंटे, फिर एक घंटा और फिर 2 घंटे की आपूर्ति शामिल है। इस शेड्यूल से उनके खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही और फसल खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर विभाग उक्त आपूर्ति उन्हें एक साथ देता है तो उनकी समस्या का हल हो जाएगा। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए करीब 2 घंटे तक प्रदर्शन किया। सूचना के बाद एसडीई पंजुआना राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों की बात सुनी। किसानों ने कहा कि उन्हें आश्वासन नहीं आपूर्ति चाहिए। जिसके बाद एसडीई ने किसानों को समझाया कि गर्मी व नहर बंदी के चलते बिजली की किल्लत होना स्वाभाविक हैं। लेकिन फिर भी विद्युत व्यवस्था में सुधार करने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान किसानों ने एसडीई को मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो अगली बार बड़े स्तर पर धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।