{"_id":"67e443b9353ae4d83d0c7a14","slug":"farmers-staged-a-sit-in-for-canal-water-warned-of-staging-a-permanent-protest-from-april-28-sirsa-news-c-128-1-slko1008-135297-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नहरी पानी के लिए किसानों ने दिया धरना, 28 अप्रैल से पक्का मोर्चा लगाने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नहरी पानी के लिए किसानों ने दिया धरना, 28 अप्रैल से पक्का मोर्चा लगाने की चेतावनी
Wed, 26 Mar 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
नहरी पानी के लिए सिरसा में सिंचाई विभाग के कार्यालय में धरने पर बैठे किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नहरी पानी के लिए किसानों ने बुधवार को हरियाणा किसान मंच के नेतृत्व में सिंचाई विभाग कार्यालय में धरना दिया। किसानों ने सरकार और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान एसई पवन भारद्वाज ने किसानों से बातचीत करते हुए 20 अप्रैल तक नहरी पानी आने का आश्वासन दिया। इस दौरान किसान ने शेड्यूल मुताबिक पानी न मिलने पर 28 अप्रैल से पक्का मोर्चा लगाने की चेतावनी दी।
प्रदर्शन की अध्यक्षता हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष बाबा गुरदीप सिंह झिड़ी ने की। झिड़ी ने कहा कि मंच की ओर से लंबे समय से किसानों को नहरी पानी की सप्लाई सरकार के शेड्यूल मुताबिक देने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ समय से विभाग की ओर से नहरी पानी की सप्लाई में कटौती की गई है। इससे सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा, जिसके कारण उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी वे दो बार विभाग के कार्यालय में पड़ाव डालकर समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। सुरजीत सिंह बेगू ने कहा कि सरकार किसानों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। सरकार किसान व किसानी को खत्म करना चाहती है, लेकिन देश का किसान इतना कमजोर नहीं है। दोपहर बाद विभाग के एसई से किसानों का शिष्टमंडल बातचीत के लिए मिला। इस दौरान एसई ने 20 अप्रैल तक नहरी पानी आने का आश्वासन दिया। किसान ने शेड्यूल मुताबिक पानी न मिलने पर 28 अप्रैल से सिंचाई विभाग कार्यालय में पक्का मोर्चा लगाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
इस मौके पर नैब सिंह मलड़ी, सुरजीत सिंह बेगू, सिकंदर सिंह भीवां, गुरभेज सिंह भीवां, हनी सिंह, सुखदीप सिंह, निर्मल भीवां, मग्घर सिंह कुरंगावाली, जतिंद्र सिंह कुरंगावाली, बिंद्र सिंह कुरंगावाली सहित अन्य उपस्थित थे।
::::::::::::::::::::::::::
गर्मी में कैसी होगी नहरी पानी की सप्लाई
धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि फरवरी व मार्च में नहरी पानी की किल्लत किसानों को झेलनी पड़ रही है। आगे आने वाले माह में गर्मी होगी तो फसलों में पानी की मांग दो गुना हो जाएगी तो तब सरकार कैसे नहरी पानी की सप्लाई कर पाएगी। किसान फसलों को बचाने के लिए बार-बार विभाग के चक्कर काट रहे हैं।
::::::::::::::::::::::::::
किसानों को पानी को लेकर कमी नहीं आने दी जाएगी। 20 अप्रैल तक नहराें में पानी आ जाएगा जो 16 दिन तक पानी चलेगा।
पवन भारद्वाज, एसई, सिंचाई विभाग।