फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers should promote organic cotton farming, production and income will increase

Sirsa News: किसान जैविक कपास खेती को दें बढ़ावा, उत्पादन व आय में होगी बढ़ोतरी

Sun, 12 Jan 2025 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 12 Jan 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers should promote organic cotton farming, production and income will increase
कपास पर आधारित कार्यशाला में जानकारी देते हुए अ​धिकारी।
सिरसा। केंद्रीय कपास अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय स्टेशन में संयुक्त निदेशक (कपास) डॉ. राम प्रताप सिहाग की अध्यक्षता में जैविक कपास की खेती को बढ़ावा देने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक (कपास) डॉ. राम प्रताप सिहाग ने कहा कि जैविक कपास खेती से न केवल कपास उत्पादन में बढ़ोतरी होगी, बल्कि किसान इससे अपनी आमदनी भी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का भी उद्देश्य भी किसानों को जैविक कपास खेती की ओर अग्रसर करना है। उन्होंने किसान स्वयं किस प्रकार से जैविक देसी कपास का बीज तैयार कर सकते हैं कि बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने देसी कपास का उत्पादन करके अधिक आमदनी बढ़ाने के बारे में भी किसानों को जानकारी दी। कार्यशाला में विभिन्न जिलों से कृषि विभाग उप कृषि निदेशक, विषय विशेषज्ञ (टीएंडआई), सहायक पौधा सरंक्षण अधिकारी एवं तकनीकी सहायक अधिकारी, केंद्रीय कपास अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय स्टेशन के वैज्ञानिकों तथा बीटी बीज कंपनियों के पदाधिकारी, इनपुट डीलर एवं कपास निगम के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में पंजाब से आए खेती विरासत मिशन ट्रस्ट की निदेशक रूपसी गर्ग, प्रगतिशील किसान राजा राम व मनवीर, आदि ने जैविक कपास की खेती पर अपने-अपने अनुभव साझा किए। केंद्रीय कपास अनुसंधान के अध्यक्ष डाॅ. ऋषि कुमार ने मुख्य कीटों से फसल को बचाने के लिए जैविक कपास की खेती के उत्पादन एवं भण्डारण आदि के बारे में जानकारी प्रदान की।

प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एसके वर्मा ने जैविक कपास की खेती को बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तरीकों एवं पद्धतियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसी प्रकार प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एसके सैन व डॉ. अमरप्रीत सिंह ने कपास की फसल में प्राकृतिक खेती के लिए कपास के रोग नियंत्रण एवं फसल उत्पादन विधियों का उल्लेख किया। उप कृषि निदेशक डॉ. सुखदेव ने बताया कि जैविक कपास की खेती को बढ़ावा देने के लिए एफपीओ व किसान क्लब के माध्यम से इस अभियान को चलाकर इस दिशा में ज्यादा सफलता मिल सकती है। वैज्ञानिक डॉ. सुभाष चन्द्रा ने कपास फसल की उन्नत किस्मों के बारे में जानकारी दी।

केले के रेशे से उत्पाद तैयार करतीं खुशबू प्रेरणा समूह की महिलाएं। स्रोत समूह

केले के रेशे से उत्पाद तैयार करतीं खुशबू प्रेरणा समूह की महिलाएं। स्रोत समूह- फोटो : जिला जेल चौराहे पर कालिंद्री एक्सप्रेस के इंजन से सांड टकराने के बाद लगे जाम के पास खड़े अन्ना गोवंश।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed