{"_id":"6a5bc52a87a38d66630db4b6","slug":"farmers-protested-for-canal-water-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161683-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: टेल तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंचने से नाराजगी, किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: टेल तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंचने से नाराजगी, किसानों ने किया प्रदर्शन
Sat, 18 Jul 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। क्षेत्र के गांव तिलोकेवाला में तख्तमल माइनर से निकलने वाले मोघे का सिंचाई का पानी टेल तक नहीं पहुंचने पर शनिवार को गांव के किसानों ने एकत्रित होकर विभाग के प्रति रोष जताया। किसानों ने समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
तिलोकेवाला के सरपंच प्रतिनिधि मोहन सिंह, इंद्रजीत सिंह, अवतार सिंह, भूपिंद्र सिंह, जसबीर सिंह, जगनंदन सिंह, गुरविंद्र सिंह नंबरदार, सुखप्रीत सिंह, जसविंद्र सिंह, दर्शन सिंह, अमृतपाल सिंह, सर्वजीत सिंह, कुलदीप सिंह, मलकीत सिंह, बलजीत सिंह, अंग्रेज सिंह आदि ने रोष जताया।
बताया कि तख्तमल माइनर की बुर्जी नंबर एक से छह तक माइनर का लेवल सही नहीं होने के कारण टेल तक पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंचता जबकि रास्ते में माइनर का लेवल सही होने से वहां पर सिंचाई का पानी पर्याप्त पहुंचता है।
विज्ञापन
किसानों ने बताया कि टेल तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंचने से करीब 600 एकड़ भूमि प्रभावित होती है। ऐसे में परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसानों ने बताया कि खाल में करीब दो फीट सिंचाई का पानी चलना चाहिए। इस समय डेढ़ फीट ही पानी चल रहा है।
किसान गुरविंद्र सिंह ने बताया कि जब बरसात होती है तो टेल पर ज्यादा मात्रा में पानी एकत्रित हो जाता है जिससे टूटने का डर बना रहता है और उन्हें नुकसान होता है। धान की रोपाई का कार्य जोरों पर है परंतु उन्हें पर्याप्त मात्रा में सिंचाई का पानी नहीं मिलने से रोपाई प्रभावित हो रही है।