फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers protested by showing black flags during BJP meeting

भाजपा की बैठक के दौरान किसानों ने काले झंडे दिखाकर किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested by showing black flags during BJP meeting
ऐलनाबाद। अतिरिक्त अनाज मंडी में बुधवार को भाजपा ने तिरंगा यात्रा को लेकर एक बैठक की। बैठक में भाजपा के जिला नेता जगदीश चोपड़ा विशेष तौर पर पहुंचे। जहां पहुंचने पर भाजपा नेता को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा। जैसे ही किसानों को भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा के ऐलनाबाद में आने की सूचना मिली तो संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर के नीचे किसान भी मंडी के गेट पर एकत्रित होने शुरू हो गए। किसानों द्वारा विरोध किए जाने की भनक लगने के बाद पुलिस प्रशासन ने मंडी में भारी पुलिस बल व रेपिड एक्शन फोर्स को तैनात कर दिया। मौके पर किसान नेता सुरेंद्र सिधू सहित अनेकों किसान नेता भाजपा नेता को काले झंडे दिखाकर विरोध करते रहे। किसान नेता सिधू ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध और किसान आंदोलन के समर्थन में किसानों का प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्र सरकार कानून वापिस नहीं ले लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed