फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers protested against BJP in Sirsa of Haryana 

हरियाणा : सिरसा में किसानों का हंगामा, पुलिस के साथ धक्कामुक्की में गिरे किसान, एक की पगड़ी उतरी

Wed, 07 Apr 2021 11:17 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 07 Apr 2021 11:17 AM IST
सार

  • सिरसा में किसानों ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव                   
  • सांसद सुनीता दुग्गल और विधायक गोपाल कांडा को काले झंडे दिखाने आए थे किसान

विज्ञापन
Farmers protested against BJP in Sirsa of Haryana 
सिरसा में किसानों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में किसानों का भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। बुधवार को सिरसा में नगर परिषद के चेयरपर्सन पद का चुनाव था। सूचना मिलते ही किसानों ने नगर परिषद का घेराव कर लिया। किसान भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल और विधायक गोपाल कांडा को काले झंडे दिखाने के लिए पहुंचे। इस दौरान किसानों और पुलिस कर्मचारियों में बैरिकेड्स को लेकर धक्का मुक्की हो गई। धक्कामुक्की में कुछ किसान नीचे गिर गए और एक सिख किसान की पगड़ी उतर गई।
विज्ञापन


वहीं रीना सेठी सिरसा नगर परिषद की चेयरपर्सन बन गईं। रीना सेठी को 17 वोट मिले वहीं बीजेपी की सुमन बामनिया को 15 वोट मिले। चुनाव के बाद गोपाल कांडा और सुनीता दुग्गल एसडीएम की कार में बैठकर निकल गए। इस दौरान किसान गाड़ियों के आगे लेट गए थे। इस दौरान फिर पुलिस और किसानों में झड़प हो गई।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पहले भाजपा के स्थापना दिवस पर मंगलवार को शाहाबाद में कार्यकर्ता के घर पहुंचे कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी की गाड़ी का किसानों ने घेराव कर शीशा तोड़ दिया। इतना ही नहीं किसान गाड़ी को रोकने के लिए बोनट पर लेट गए लेकिन ड्राइवर धीमी गति से कार को चलाता रहा। करीब 50 मीटर तक गाड़ी उन्हें बोनट पर लेकर चलती रही। इसी बीच हाथ में काले झंडे लिए किसानों ने गाड़ी का पिछला शीशा तोड़ दिया। 


मौके पर किसानों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन भी किया। उधर, भाजपा जिला अध्यक्ष ने बैठक बुलाकर इस घटनाक्रम की निंदा की। कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शाहाबाद में भाजपा कार्यकर्ता इंद्रजीत अरोड़ा के निवास पर अपनी इनोवा कार में सवार होकर जलपान करने पहुंचे थे, जिसकी भनक भाकियू को लग गई और 11:18 मिनट पर भारी संख्या में किसान घर के बाहर एकत्रित हो गए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed