{"_id":"65d642d5276242b9e10ed82a","slug":"farmers-protest-outside-mp-residence-effigy-burnt-sirsa-news-c-128-1-sir1002-115491-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सांसद आवास के बाहर किसानों का प्रदर्शन, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सांसद आवास के बाहर किसानों का प्रदर्शन, फूंका पुतला
विज्ञापन
सांसद के घर के बाहर सरकार का पुतला फूंकते किसान।
सिरसा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को किसान संगठनों सांसद सुनीता दुग्गल के आवास का घेराव करने पहुंचे। वहीं पुलिस कर्मियों ने किसानों को रोकने के लिए आवास से 20 मीटर पहले अवरोधक लगा रखे थे। किसानों ने अवरोधक फांदकर सांसद आवास तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए। इस दौरान किसान की पुलिस से बहस हुई। इसके बाद किसानों ने केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
बता दें कि जिंदा नानूआना ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को जिलेभर के किसान शहीद भगत सिंह स्टेडियम में एकत्रित हुए। वहां से प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए सांसद सुनीता दुग्गल के आवास के समक्ष पहुंचे। किसानों ने शांति से रोष प्रदर्शन करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला दहन फुंका। प्रदर्शन करने वालों में प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा, गुरप्रीत गिल, मैक्स साहूवाला, हैप्पी रानियां, गुरदीप आदि ने बताया कि सांसद आवास के घेराव में पगड़ी संभाल जट़्टा, भारतीय किसान यूनियन, भारतीय किसान मंच, भारतीय किसान एकता, भारतीय किसान यूनियन टिकैत, ऑल इंडिया किसान सभा, अखिल भारतीय किसान सभा व राष्ट्रीय किसान संगठनों ने भाग लिया।
संगठन सदस्यों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दो साल पूर्व किसानों से वादा किया था कि उनकी मांगों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा, लेकिन अब वे अपने वादे से मुकर रहे हैं। देश के लोगों का पेट भरने वाले अन्नदाता के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। रास्तों को बंद कर दिया गया है। सड़कों में कीलें बिछा दी गई, कई सड़को को खोद डाला गया। जनता के खून पसीने की कमाई को देश के ही लोगों को रोकने के लिए किया जा रहा है। आम आदमी अगर कहीं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है तो उस पर तुरंत केस दर्ज किया जाता है। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
डबवाली में किसानों का धरना जारी
डबवाली से आए पंजाब के किसान बठिंडा नाके पर बैठे हुए हैं। 150 के करीब किसान बुधवार को नाके पर बैठे नजर आए। उन्होंने सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
बड़ागुढा व रोड़ी क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च निकाला
दिल्ली कूच के चलते जिला में शांति तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के नेतृत्व में पुलिस तथा अर्ध सैनिक बलों के अधिकारियों तथा जवानों ने बड़ागुढा तथा रोड़ी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने आमजन से जिले में शांति तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील। उन्होंने कहा कि आमजन कानून का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने पंजाब सीमा के साथ लगते पुलिस नाकों पर जाकर पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों की कार्य प्रणाली को जांचा तथा उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।