फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers protest at Chautala Canal Tail, serious allegations against KADA department

Sirsa News: चौटाला नहर टेल पर किसानों का प्रदर्शन, काडा विभाग पर गंभीर आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest at Chautala Canal Tail, serious allegations against KADA department
डबवाली।चौटाला नहर की टेल पर मौजूद किसान। संवाद
डबवाली। चौटाला नहर की टेल के किसान सोमवार को एसडीएम कार्यालय परिसर में एकजुट हुए। किसानों ने काडा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और काडा विभाग पर गंभीर आरोपी लगाए। इसके बाद एसडीएम को नहरी पटवारी की रिपोर्ट संबंधी दस्तावेज सौंपे और जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

किसान दयाराम उल्हानिया ने बताया कि काडा विभाग की ओर से लगभग 22 एकड़ क्षेत्र में पाइपलाइन का खाल बनाया गया, लेकिन इसके बावजूद किसानों को नाके (पानी के आउटलेट) नहीं दिए गए। इस वजह से टेल के किसानों को हर सिंचाई की बारी में परेशानी उठानी पड़ रही है और कई किसान पानी तक नहीं लगा पाते हैं। इस बारे में वे कई बार उपमंडल अधिकारी के समक्ष प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। इस दौरान आनंद पूनिया, गौरव सारण, सतवीर सारण, पवन सहारण, पवन सरदार, बलजिंदर सरदार, सिकंदर सरदार, लीलाधर छिपा, साहब राम छिपा, चानण राम सियाग, सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र भुल्लर, प्रेम कुमार गुरिया, सुरजीत सिंह सिद्धू सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------

बाराबंदी में गड़बड़ी का आरोप


किसानों ने आरोप लगाया कि रिपोर्ट के अनुसार बाराबंदी में कुल 50 नाके दर्शाए गए हैं, जबकि वास्तविक स्थिति में 65 नाकों पर किसान मौजूद हैं। निरीक्षण के दौरान किसानों ने जिलेदार और पटवारी से अतिरिक्त नाके देने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि किसानों ने अपना और विभागीय दोनों नक्शे एसडीएम को सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------
किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी


किसानों ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही उन्हें नाके नहीं दिए गए और पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे। यह मामला उनके हक और रोजी-रोटी से जुड़ा हुआ है, जिसे किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि नक्शे और रिपोर्ट के आधार पर तुरंत जांच कर नाके जारी किए जाएं, ताकि टेल के किसानों को उनका हक मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed