{"_id":"602113c48ebc3e749e7d55b9","slug":"farmers-protest-against-je-of-chaudhary-devi-lal-university-on-indecent-remark-on-farmers-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : किसान आंदोलन पर की थी अभद्र टिप्पणी, जेई को दो बार मांगनी पड़ी माफी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : किसान आंदोलन पर की थी अभद्र टिप्पणी, जेई को दो बार मांगनी पड़ी माफी
Mon, 08 Feb 2021 04:06 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 08 Feb 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
सिरसा में जेई के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान आंदोलन के विरोध में सोशल मीडिया पर टिप्पणी करना चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) के एक जूनियर इंजीनियर को महंगा पड़ गया। किसानों के विरोध को देखते हुए उसे सार्वजनिक रूप से किसान नेताओं से माफी मांगनी पड़ी। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। बरनाला रोड स्थिति ईरा कालोनी के निवासियों का एक व्हट्सएप ग्रुप है।
विज्ञापन
इस ग्रुप से जुड़े सीडीलयू के एक जेई ने रविवार को किसान नेता राकेश टिकैत पर अभद्र टिप्पणी पोस्ट कर दी। इसके अलावा ग्रुप में कई किसान विरोधी मैसेज भी शेयर कर दिए। इसके अलावा इसी ग्रुप में रानियां के एक सरकारी स्कूल के हेड मास्टर ने भी कुछ इसी तरह की टिप्पणी की। इस बीच ग्रुप के किसी सदस्य ने आपसी चैट के स्क्रीनशॉट स्थानीय किसान नेताओं के पास भेजे दिए।
विज्ञापन
किसान नेता हरविंद्र सिंह खुहवाली, भूपेंद्र सिंह वैदवाला, बलदीप सिंह, प्रगट सिंह को जब इसकी जानकारी मिली तो वे जेई के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए और सीडीएलयू पहुंच गए। किसान नेताओं को सीडीएलयू के सुरक्षा कर्मचारियों ने गेट पर ही रोक लिया। किसान नेताओं से बातचीत करने के लिए सीडीएलयू के कार्यकारी अभियंता सतीश विज पहुंचे और किसानों से बातचीत की।
विज्ञापन
काफी समय तक किसानों को अधिकारी समझाते रहे लेकिन किसान जेई से माफी मंगवाने की मांग पर अड़े रहे। समझाने पर भी जब किसान नहीं माने तो सिविल लाइन थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ऐसे में सिविल लाइन थाना प्रभारी ने उन्हें जेई से मिलाने के लिए बुलाया। जिसके पश्चात जेई ने अपनी गलती मानते हुए किसानों ने माफी मांग ली।
मामला शांत होने के थोड़ी देर बाद ही शहीद भगत सिंह स्टेडियम में धरने पर बैठे किसान बाबा गुरदीप सिंह, लखा सिंह अलीका, सुखजिंद्र सिंह भी किसानों के साथ सीडीएलयू पहुंच गए। इसके बाद जेई दोबारा से कार्यालय से बाहर आया। तब उसने दोबारा से फिर किसान आंदोलन व किसानों पर टिप्पणी करने पर माफी मांगी।