{"_id":"6a47f9c7fefd2af64208809b","slug":"farmers-protest-against-invalid-moga-on-canal-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160945-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नहराना माइनर पर अवैध मोगा बना पानी चोरी, किसानों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नहराना माइनर पर अवैध मोगा बना पानी चोरी, किसानों में रोष
Fri, 03 Jul 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
नहराना माइनर पर अवैध पानी चोरी का मामला दिखाते मौके पर मौजूद किसान। संवाद
किसानों ने सिंचाई विभाग पर नहरों की निगरानी में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया
फोटो-- - 8, 9
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। क्षेत्र के किसानों ने सिंचाई विभाग पर नहरों की निगरानी में लापरवाही और पानी चोरी रोकने में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को शाहपुरिया गांव के किसानों ने नहराना माइनर का निरीक्षण किया। यहां मोगा नंबर 5217 पर अवैध सुराख से पानी चोरी की बात सामने आई।
किसानों के अनुसार, सूचना देने के बावजूद संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे जिससे रोष बढ़ गया। किसानों का कहना है कि कुतियाना, गिगोरानी और नहराना माइनर पर प्रभावी निगरानी न होने से टेल तक पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है।
किसान सूबे सिंह, निहाल सिंह, सतवीर, बंसीलाल, रोहतास, करण सिंह, ओमप्रकाश, बलवंत और सोनू ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर अवैध पाइप और मोगे बनाकर पानी की चोरी की जा रही है जबकि विभाग की ओर से समय पर कार्रवाई नहीं की जाती।
विज्ञापन
किसान सतवीर गोदारा ने कहा कि कनिष्ठ अभियंता विशाल कुमार द्वारा नियमित निरीक्षण न किए जाने से ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
किसानों ने यह भी बताया कि गिगोरानी माइनर पर पहले भी अवैध मोगों की शिकायत दी गई थी लेकिन केवल पाइप हटाने की कार्रवाई हुई। दोषियों पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया।
कोटस
नहराना माइनर पर बने अवैध मोगे को पहले अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। नहरबंदी के दौरान इसे स्थायी रूप से सील किया जाएगा। दोषियों पर नियमानुसार जुर्माना लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-हरदीप सिंह, एसडीओ सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
फोटो