फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers of seven villages are troubled by the destitute animals: demand letter submitted to the Deputy Commissioner, said - it is difficult to guard the field, even to apply water far away

बेसहारा पशुओं से सात गांवों के किसान परेशान : उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र, बोले- खेत की रखवाली करना तो दूर पानी लगाना भी हुआ मुश्किल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Farmers of seven villages are troubled by the destitute animals: demand letter submitted to the Deputy Commissioner, said - it is difficult to guard the field, even to apply water far away
बेसहारा पशुओं की समस्या को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंच किसान । संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। बेसहारा पशुओं के कारण डबवाली क्षेत्र के सात गांव के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बेसहारा पशुओं से निजात पाने के लिए किसानों की ओर से उपायुक्त को मामले की शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार को लघु सचिवालय में पहुंचे गांव मलकपुरा, मटदादू, झूठीखेड़ी, रामपुरा बिश्नोइया, किंगरा, जंडवाला व गोरीवाला के किसानों ने बताया कि उनके खेतों में रात के समय 70 से 80 बेसहारा पशु घूमते रहते हैं। पशु किसानों को देखकर उनके पीछे दौड़ते है। इसके कारण कई किसान घायल भी हो चुके हैं। रात को धुंध होने के कारण वह खेत में पानी लगाने से भी डर रहे हैं। बीते दिनों ही एक किसान को बेसहारा पशुओं ने घेर लिया और उसे घायल कर दिया। इसमें उसका हाथ भी टूट गया। गांवों में डर का माहौल बना हुआ है। उन्होंने उपायुक्त से जल्द ही इस समस्या के समाधान करवाने की मांग की है। इस मौके पर नाजर सिंह, सुखवीर सिंह, प्रेम कुमार, मंदर सिंह, वकील सिंह, जगदेव सिंह, अवतार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed