फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers of India closed today, administration appointed 21 duty magistrates

किसानों का भारत बंद आज, प्रशासन ने 21 ड्यूटी मजिस्ट्रेट किए नियुक्त

Thu, 24 Sep 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers of India closed today, administration appointed 21 duty magistrates
कृषि के तीन विधेयक पास होने के विरोध में किसानों ने शुक्रवार को भारत बंद की घोषणा की है। प्रशासन ने किसानों ने प्रदर्शन को चलते 21 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जबकि चार ड्यूटी मजिस्ट्रेट को अतिरिक्त रखा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भारत बंद को सफल बनाने के लिए किसान सिरसा की अनाज मंडी में सुबह नौ बजे एकत्रित होंगे और व्यापारी, मुनीम, मजदूर किसानों के साथ शहर के बाजारों में प्रदर्शन करेंगे और दुकानें बंद करवाएंगे। उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने किसानों के भारत बंद की घोषणा को लेकर पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त एसडीएम सिरसा, एसडीएम कालांवाली, एसडीएम डबवाली, तहसीलदार सिरसा, बीडीपीओ सरिसा, नायब तहसीलदार सिरसा, कार्यकारी अभियंता पीडब्लूडी, जिला मत्सय अधिकारी, जिला महिला बाल कल्याण अधिकारी, कार्यकारी अभियंता बिजली निगम, सीडीपीओ डबवाली, नायब तहसीलदार कालांवाली, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज, पशुपालन निदेशक सुखविंद्र सिंह, तहसीलदार ऐलनाबाद, कालांवाली गर्ल्स कॉलेज प्रिंसिपल, बीडीपीओ रानियां, बीडीपीओ चोपटा, बीईओ चोपटा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त चार ड्यूटी मजिस्ट्रेट को अतिरिक्त रखा गया है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी हालात में कानून व्यवस्था को भंग नहीं होने दिया जाएगा। इसके साथ ही एसपी भूपेंद्र सिंह ने सभी एसएचओ को आदेश दिए हैं कि वे अपने अपने क्षेत्र में चौकसी बरतें और शरारती तत्वों पर नजर रखें।
विज्ञापन

चंडीगढ़ वाली बस जाएंगी पंचकूला
सिरसा से चंडीगढ़ जाने वाली बसें शुक्रवार को पंचकूला तक ही जाएंगी। जीएम आरएस पूनियां ने बताया कि जिले में बस सेवा चलती रहेगी। लेकिन चंडीगढ़ जाने वाली बसें पंचकूला तक ही जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed