फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers have been standing on the tank for 10 days, health of three farmers sitting on hunger strike for nine days got them recruited

Sirsa News: 10 दिन से टंकी पर डटे हैं किसान, नौ दिन से अनशन पर बैठे तीन किसानों का बिगड़ा स्वास्थ्य तो करवाया भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Farmers have been standing on the tank for 10 days, health of three farmers sitting on hunger strike for nine days got them recruited
गांव नारायणखेड़ा में किसानों के धरने पर पहुंचे किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी टंकी पर चढ़े किसानो
चोपटा (सिरसा)। खरीफ फसल वर्ष 2022 के बीमा क्लेम की मांग को लेकर सिरसा के गांव नारायण खेड़ा में पेयजल केंद्र में बनी 110 फीट पानी की टंकी पर 4 किसान पिछले दस दिन से चढ़े हुए हैं। वहीं 13 किसान व सरपंच आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। जिनमें रुपावास के सरपंच उदयपाल ढिल्लो, कुतियाना के सरपंच प्रतिनिधि विनोद बांगड़वा और 77 वर्षीय किसान नंदलाल ढिल्लो की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई, जिस कारण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथूसरी चोपटा में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन

किसानों को समर्थन देने के लिए शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी ग्रुप) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी नारायण खेड़ा में पहुंचे। उन्होंने इस दौरान एलान कर दिया कि 15 अगस्त तक बीमा क्लेम नहीं मिला तो खुद धरना स्थल पर नारायण खेड़ा में आकर बैठ जाऊंगा। उन्होंने कहा कि किसान हो या कर्मचारी अपना हक लेने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। हर बार आंदोलन करके हक लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि किसान एकजुट रहें। अपनी लड़ाई लड़ते रहें। हमारी जीत पक्की है। वहीं दूसरी तरफ बीमा क्लेम को लेकर दिल्ली में चल रही बैठक में भी अभी तक कोई भी हल नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन


-------

राजनीति में आना भी जरूरी है किसानों को: चढ़ूनी

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने ये भी कहा कि किसान राजनीति में आएं। सर छोटू राम ने राजनीति में आकर किसानों की लड़ाई लड़ी थी। जिनको आप चुनकर भेजते हैं, वह किसानों की आवाज उठाने नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां के एमएलए को धरना स्थल पर आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेसीबी, कंबाइन व ट्रैक्टरों के काफिले में पहुंचे किसान
नारायण खेड़ा गांव में बीमा क्लेम की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों का समर्थन देने के लिए हरियाणा ही नहीं पंजाब, राजस्थान सहित अनेकों प्रदेशों से किसान ट्रैक्टर व वाहनों में पहुंचे रहे हैं। इसी के साथ जिले के अनेकों गांवों के किसान व महिलाएं जत्थों में पहुंचे रहे हैं। शुक्रवार को गांव नेजिया खेड़ा, साहुवाला द्वितीय, अली मोहम्मद से जेसीबी, कंबाइन व ट्रैक्टरों के काफिले के साथ पहुंचे। किसानों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रणबीर समैणा, गोकुल सेतिया, सिकंदर रोडी, मनदीप सिंह व रवि आजाद ने भी किसानों को संबोधित किया।

किसान भरत सिंह ने बताया कि उमस के कारण तबीयत बिगड़ रही है। अब तो काफी दिक्कतें आ रही हैं। अभी तक टंकी पर चढ़े हुए दस दिन हो गए हैं। अधिकारी आते हैं, चले जाते हैं, मगर यह कोई बताने के लिए तैयार नहीं कि आखिर बीमा क्लेम क्यों नहीं मिल रहा। अब तो पानी की टंकी पर चक्कर आ रहे हैं। टंकी पर रात्रि के समय काफी तकलीफ झेलनी पड़ती है। रात्रि के समय नींद नहीं आ रही है। यहां पर कबूतरों की बीठ से बदबू आ रही है। वहीं जगह नहीं होने पर अच्छे से सो नही पा रहे हैं।

बाल्टी से पहुंचा रहे हैं सामान

किसानोंं तक आवश्यक सामान बाल्टी को रस्सी के सहारे ऊपर तक पहुंचाया जा रहा है। और किसानों का कहना है कि जब तक बीमा क्लेम उनके बैंक खातों में नहीं आएगा, तभी तक टंकी पर चढ़े रहेंगे ।

बीमा क्लेम को लेकर दिल्ली में बैठक चल रही है। बैठक का अभी तक कोई भी नतीजे संबंधित सूचना नहीं आई है। सूचना आते ही उसकी जानकारी किसानों तक पहुंचा दी जाएगी। - डॉ. बाबूलाल, कृषि उपनिदेशक, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed